लाइव न्यूज़ :

देश में कोविड-19 के 54,069 नए मामले, 1,321 और लोगों की मौत

By भाषा | Updated: June 24, 2021 11:56 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 24 जून भारत में एक दिन में कोविड-19 के 54,069 नए मामले सामने आने के बाद देश में कोरोना वायरस संक्रमितों की संख्या बढ़कर 3,00,82,778 हो गई। वहीं 1,321 और लोगों की मौत के बाद कोविड-19 महामारी से जान गंवाने वालों संख्या बढ़कर 3,91,981 हो गई।

केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से बृहस्पतिवार को सुबह आठ बजे जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार, उपचाराधीन मरीजों की संख्या कम होकर 6,27,057 हो गई, जो कुल मामलों का 2.08 प्रतिशत है। मरीजों के ठीक होने की राष्ट्रीय दर 96.61 प्रतिशत है। पिछले 24 घंटे में उपचाराधीन मामलों में कुल 16,137 कमी आई है।

मंत्रालय की ओर से सुबह सात बजे जारी किए गए आंकडों के अनुसार, भारत में पिछले 24 घंटे में 64.89 लाख लोगों को कोविड-19 रोधी टीके लगाए गए। अभी तक टीके की कुल 30.16 करोड़ खुराक लोगों को दी जा चुकी है। नमूनों के संक्रमित आने की दैनिक दर 2.91 प्रतिशत है, जो पिछले 17 दिन से पांच प्रतिशत से कम बनी है। नमूनों के संक्रमित आने की साप्ताहिक दर भी कम होकर 3.04 प्रतिशत हो गई है। संक्रमण मुक्त हुए लोगों की संख्या लगातार 42वें दिन संक्रमण के नए मामलों से अधिक रही।

आंकड़ों के अनुसार, देश में अभी तक कुल 2,90,63,740 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं। कोविड-19 से मत्यु दर 1.30 प्रतिशत है। अभी तक कुल 39,78,32,667 नमूनों की कोविड-19 संबंधी जांच की गई है, जिनमें से 18,59,469 नमूनों की जांच बुधवार को की गई।

देश में पिछले साल सात अगस्त को संक्रमितों की संख्या 20 लाख, 23 अगस्त को 30 लाख और पांच सितम्बर को 40 लाख से अधिक हो गई थी। वहीं, संक्रमण के कुल मामले 16 सितम्बर को 50 लाख, 28 सितम्बर को 60 लाख, 11 अक्टूबर को 70 लाख, 29 अक्टूबर को 80 लाख, 20 नवम्बर को 90 लाख के पार हो गए। देश में 19 दिसम्बर को ये मामले एक करोड़ के पार, चार मई को दो करोड़ के पार और 23 जून को तीन करोड़ के पार चले गए थे।

आंकड़ों के अनुसार, देश में पिछले 24 घंटे में संक्रमण से जिन 1,321 लोगों की मौत हुई, उनमें से महाराष्ट्र के 508 लोग, तमिलनाडु के 166 लोग, केरल के 150 लोग और कर्नाटक के 123 लोग थे।

मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, देश में संक्रमण से अभी तक कुल 3,91,981 लोगों की मौत हुई है, जिनमें से महाराष्ट्र के 1,19,303 लोग, कर्नाटक के 34,287 लोग, तमिलनाडु के 31,746 लोग, दिल्ली के 24,940 लोग, उत्तर प्रदेश के 22,336 लोग, पश्चिम बंगाल के 17,475 लोग, पंजाब के 15,923 लोग और छत्तीसगढ़ के 13,407 लोग थे।

स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि अभी तक जिन लोगों की मौत हुई है, उनमें से 70 प्रतिशत से ज्यादा मरीजों को अन्य बीमारियां भी थीं। मंत्रालय ने अपनी वेबसाइट पर बताया कि उसके आंकड़ों का भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के आंकड़ों के साथ मिलान किया जा रहा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीएक शब्द ने मचा दिया बवाल! राकेश बेदी को क्यों मांगनी पड़ी माफी?

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा