लाइव न्यूज़ :

केरल में कोविड के 5405 नए मामले, 403 की मौत, आंध्र में 184 नए मरीज मिले

By भाषा | Updated: December 1, 2021 20:03 IST

Open in App

तिरुवनंतपुरम/ अमरावती, एक दिसंबर केरल में बुधवार को कोरोना वायरस के 5,405 नए मरीज मिले जबकि 403 मौतों की पुष्टि की गई है। वहीं आंध्र प्रदेश में कोविड-19 के 184 नए मामले मिले और एक संक्रमित की मौत हुई।

केरल सरकार ने तिरुवनंतपुरम में एक विज्ञप्ति में बताया कि राज्य में कुल मामले 51,35,390 हो गए हैं तथा मृतक संख्या 40,535 पहुंच गई है।

विज्ञप्ति के मुताबिक, 403 मौतों में से 96 पिछले कुछ दिनों में रिपोर्ट की गई हैं जबकि केंद्र नए दिशा-निर्देशों व उच्चतम न्यायालय के निर्देशों के आधार पर मिली अपीलों के बाद 307 मौतों को कोविड के कारण हुई मृत्यु माना गया है।

विज्ञप्ति में बताया गया है कि मंगलवार से 4,538 मरीज संक्रमण से उबरे हैं जिसके बाद संक्रमण मुक्त हो चुके मरीजों की संख्या 50,61,906 पहुंच गई है जबकि संक्रमण का इलाज करा रहे संक्रमितों की तादाद 44,124 है।

राजधानी तिरुवनंतपुरम में सबसे ज्यादा 988 मामले मिले हैं। इसके बाद एर्नाकुलम में 822 और कोझीकोड में 587 संक्रमितों की पुष्टि हुई है।

वहीं आंध्र प्रदेश सरकार के स्वास्थ्य महकमे ने अमरावती में बुलेटिन में बताया कि प्रदेश में कुल मामले 20,73,093 हो गए हैं जबकि 14,443 संक्रमितों की मौत हो चुकी है।

उसमें बताया गया कि बुधवार सुबह नौ बजे खत्म हुए 24 घंटों में 183 मरीज संक्रमण से उबरे हैं जिसके बाद संक्रमण से मुक्त होने वाले लोगों की संख्या 20,56,501 पहुंच गई है।

प्रदेश में 2149 लोग संक्रमण का इलाज करा रहे हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

क्राइम अलर्टTamil Nadu: 6 साल बाद मिला न्याय! पिता-पुत्र की हिरासत में मौत केस में 9 पुलिसकर्मियों को मृत्युदंड

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: ईंधन की कीमतों ने बढ़ाई टेंशन! क्या भारत में महंगा हो गया पेट्रोल और डीजल? जानें

क्राइम अलर्टकोई इतना अमानवीय और क्रूर कैसे हो सकता है?

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे