लाइव न्यूज़ :

आंध्र प्रदेश में कोरोना वायरस संक्रमण के 540 नये मामले

By भाषा | Updated: October 14, 2021 17:45 IST

Open in App

अमरावती, 14 अक्टूबर आंध्र प्रदेश में कोरोना वायरस संक्रमण के 540 नये मामले सामने आये है।

एक स्वास्थ्य बुलेटिन के अनुसार, बृहस्पतिवार की सुबह नौ बजे समाप्त हुए 24 घंटे में सामने आये नये मामलों में से, दो जिलों में प्रत्येक में 100 से अधिक मामले दर्ज किये गये है।

बुलेटिन के अनुसार 557 और लोग इस महामारी से स्वस्थ हुए जबकि संक्रमण से 10 और लोगों की मौत हो गई। राज्य में संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 20,59,122 पर पहुंच गई है जबकि 20,38,248 लोग स्वस्थ हो चुके हैं और 14,286 लोगों की मौत हुई हैं।

बुलेटिन में बताया गया है कि राज्य में उपचाराधीन मरीजों की संख्या 6,588 है।

राज्य में 24 घंटे में चित्तूर में 120 मामले और गुंटूर में 111 नये मामले सामने आये है जबकि पूर्वी गोदावरी और कृष्णा में क्रमश: 73 और 60 मामले दर्ज किये गये। शेष नौ जिलों में से चार में से प्रत्येक में आठ से कम नए मामले दर्ज किए गए और बाकी में प्रत्येक में 50 से कम मामले दर्ज किए गए।

बुलेटिन के अनुसार, प्रकाशम जिले में एक दिन में तीन, एसपीएस नेल्लोर और चित्तूर में दो-दो, पूर्वी गोदावरी, कडप्पा और कृष्णा में एक-एक व्यक्ति की मौत हुई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू