लाइव न्यूज़ :

राजस्थान में नगर निकाय चुनाव में एक बजे तक 54 प्रतिशत मतदान

By भाषा | Updated: December 11, 2020 14:52 IST

Open in App

जयपुर, 11 दिसंबर राजस्थान में 12 जिलों के 50 नगर निकायों में पार्षद पद के लिए शुक्रवार को मतदान हो रहा है जहां दोपहर एक बजे तक 54. 07 फीसदी मतदाताओं ने वोट डाले।

राज्य निर्वाचन आयोग के प्रवक्‍ता ने बताया कि 12 जिलों की 50 नगर निकायों के लिए हो रहे चुनाव में दोपहर एक बजे तक 54. 07 प्रतिशत मतदान हुआ।

इन चुनाव में 14 लाख से ज्यादा मतदाता 7249 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला करेंगे। प्रवक्‍ता ने बताया कि 43 नगर पालिका और सात नगर परिषद में पार्षद पद के लिए मतदान सुबह आठ बजे शुरू हुआ जो शाम पांच बजे तक चलेगा।

इन 43 नगर पालिका और सात नगर परिषदों में 1775 वार्ड हैं। कुल 7249 उम्मीदवार चुनावी मैदान में हैं।

इन निकायों में अध्यक्ष पद के लिए 14 दिसंबर को लोक सूचना जारी होगी। अध्यक्ष पद के लिए मतदान 20 दिसंबर को और उपाध्यक्ष पद के लिए निर्वाचन 21 दिसंबर को होगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यJammu-Kashmir: जम्‍मू कश्‍मीर में कैंसर का बढ़ता बोझ, 2018 से कश्मीर में 50,000 से ज्‍यादा मामले सामने आए

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

क्राइम अलर्टTamil Nadu: 6 साल बाद मिला न्याय! पिता-पुत्र की हिरासत में मौत केस में 9 पुलिसकर्मियों को मृत्युदंड

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे