गुजरात में कोविड-19 के 54 नए मामले, 10 जुलाई के बाद सबसे ज्यादा

By भाषा | Updated: November 17, 2021 23:16 IST2021-11-17T23:16:15+5:302021-11-17T23:16:15+5:30

54 new cases of Kovid-19 in Gujarat, highest since July 10 | गुजरात में कोविड-19 के 54 नए मामले, 10 जुलाई के बाद सबसे ज्यादा

गुजरात में कोविड-19 के 54 नए मामले, 10 जुलाई के बाद सबसे ज्यादा

अहमदाबाद, 17 नवंबर गुजरात में बुधवार को कोविड-19 के 54 नए मामले सामने आए जो पिछले चार महीने में सबसे ज्यादा है। इसके साथ ही राज्य में कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 8,27,068 हो गई। वहीं राज्य में इस अवधि में संक्रमण से किसी व्यक्ति की मौत नहीं हुई।

गुजरात में 10 जुलाई (53 मामले) के बाद ऐसा पहली बार हुआ जब कोविड-19 के 50 से ज्यादा मामले सामने आए। वहीं, संक्रमण से किसी व्यक्ति की मौत नहीं हुई। मृतकों की संख्या 10,090 पर स्थिर है।

राज्य में अब 291 मरीजों का उपचार चल रहा है, जिनमें से आठ की हालत गंभीर है। वहीं केंद्रशासित प्रदेश दादरा एवं नगर हवेली, दमन दीव में बुधवार को संक्रमण का एक भी नया मामला नहीं मिला। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: 54 new cases of Kovid-19 in Gujarat, highest since July 10

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे