लाइव न्यूज़ :

दिल्ली में कोविड-19 के 54 नए मामले, संक्रमण दर 0.09 प्रतिशत रही

By भाषा | Updated: November 10, 2021 21:13 IST

Open in App

नयी दिल्ली, नौ नवंबर दिल्ली में बुधवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 54 नए मामले सामने आए, जबकि संक्रमण के कारण मौत का कोई नया मामला दर्ज नहीं किया गया। वहीं, संक्रमण दर 0.09 प्रतिशत रही। स्वास्थ्य विभाग की ओर से साझा किए गए आंकड़ों में यह जानकारी दी गई।

दिल्ली में कोविड के कारण अक्टूबर में सिर्फ चार लोगों की मौत हुई थी, जबकि संक्रामक रोग ने सितंबर में पांच संक्रमितों की जान ली थी। वहीं नवंबर में अबतक संक्रमण से मौत का मामला सामने नहीं आया है।

स्वास्थ्य विभाग की ओर से साझा किए गए आंकड़ों के अनुसार, दिल्ली में अब तक संक्रमण के 14,40,230 मामले सामने आए हैं, जिनमें से 14.14 लाख से अधिक मरीज संक्रमण से मुक्त हो चुके हैं, जबकि मृतक संख्या 25,091 पर स्थिर है।

दिल्ली में एक दिन पहले 57,900 नमूनों की जांच की गई। दिल्ली में 388 मरीज उपचाराधीन हैं जबकि घर में पृथक रह रहे लोगों की संख्या 164 है।

इसके अलावा दिल्ली में निषिद्ध क्षेत्रों की संख्या घटकर 104 पर आ गई है, जो एक दिन पहले 115 थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारत अधिक खबरें

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों