लाइव न्यूज़ :

अरुणाचल प्रदेश में कोविड-19 के 54 नए मामले

By भाषा | Updated: October 1, 2021 15:23 IST

Open in App

ईटानगर, 30 सितंबर अरुणाचल प्रदेश में कोविड-19 के 54 नए मामले सामने आने के बाद राज्य में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 54,626 हो गई। वहीं, इस दौरान 75 और लोगों के ठीक होने के बाद, संक्रमण मुक्त हुए लोगों की संख्या, नए मामलों से अधिक रही।

राज्य निगरानी अधिकारी (एसएसओ) डॉ. एल जाम्पा ने बताया कि राज्य में अभी 419 लोगों का कोरोना वायरस संक्रमण का इलाज चल रहा है, जबकि कुल 53,931 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं। वहीं, मरीजों के ठीक होने की दर बढ़कर 98.73 प्रतिशत हो गई है।

जाम्पा ने बताया कि पिछले 24 घंटे में संक्रमण से मौत का कोई मामला सामने नहीं आया और मृतक संख्या 276 ही है। राज्य में अभी तक 11,45,519 नमूनों की कोविड-19 संबंधी जांच की गई है और संक्रमण दर अभी 2.29 प्रतिशत है।

इस बीच, राज्य के टीकाकरण अधिकारी डॉ. दिमोंग पाडुंग ने बताया कि राज्य में अभी तक 11,81,160 लोगों को कोविड-19 रोधी टीकों की खुराक दी गई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट35 लाख रुपये की घड़ी?, पंजाब किंग्स मालकिन प्रीति जिंटा ने दिखाया जलवा, वीडियो

क्रिकेटVIDEO: "ए डीजे, अंदर आओ यार!", स्टाफ सदस्य पर बरसे रोहित शर्मा जानें क्या है पूरा माजरा

क्राइम अलर्टनागपुर में हड़कंप: दोसर भवन चौक पर डेटोनेटर और जिलेटिन मिलने की खबर

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

क्राइम अलर्टपति को यौन संबंध बनाने में कोई दिलचस्पी नहीं, पत्नी ने कहा-हम दोनों के बीच सास भी सो जाती थी?, ससुराल वाले ने कहा-गुर्दा दान करो या 30 लाख रुपये लाओ?

भारत अधिक खबरें

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए