लाइव न्यूज़ :

सिक्किम में 5.4 तीव्रता का भूकंप;असम,बंगाल,बिहार में भी झटके; प्रधानमंत्री ने लिया हालात का जायजा

By भाषा | Updated: April 6, 2021 01:05 IST

Open in App

गंगटोक/कोलकाता/पटना, पांच अप्रैल सिक्किम में सोमवार रात 5.4 तीव्रता के भूकंप के झटके महसूस किए गए। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

अधिकारी ने बताया कि भूकंप के झटके असम, पश्चिम बंगाल और बिहार में भी महसूस किए गए। रात आठ बज कर 49 मिनट पर आए भूकंप का केन्द्र भारत-भूटान सीमा के पास 10 किलोमीटर की गहराई में था।

उन्होंने बताया कि गंगटोक और सिक्किम के अन्य हिस्सों में भूकंप के झटके महसूस किये गये।

राज्य सरकार के एक अधिकारी ने बताया कि लोग डर कर घरों से बाहर निकल आए, लेकिन सिक्किम में जानमाल को किसी तरह का नुकसान पहुंचने की फिलहाल कोई सूचना नहीं मिली है।

राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के अधिकारी ने बताया कि पश्चिम बंगाल के दार्जिलिंग, धूपगुड़ी (जलपाईगुड़ी), सिलीगुड़ी, कूचबिहार, रायगंज और बिहार के पूर्णिया जिले तथा कई स्थानों पर भी भूकंप के झटके महसूस किए गए।

यह पूछे जाने पर कि क्या भूकंप के बाद और हल्के झटके आने की आशंका है, अधिकारी ने कहा ,‘‘आमतौर पर छह की तीव्रता से कम वाले भूकंप आने के बाद इस तरह के झटके नहीं आते हैं...।’’

सरकारी सूत्रों ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भूकंप के बाद बिहार ,असम और सिक्किम के मुख्यमंत्रियों से बात कर उनके राज्यों के हालात की जानकारी ली।

सूत्रों ने बताया,‘‘ प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी भूकंप से नुकसान पहुंचने का जायजा ले रहे हैं। वह प्रभावित चारों राज्यों के मुख्यमंत्रियों से बात कर रहे हैं। उन्होंने बिहार, असम और सिक्किम के मुख्यमंत्रियों से बात कर ली है।’’

बिहार के मुख्यमंत्री कार्यालय से जारी एक बयान के अनुसार मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने प्रधानमंत्री को बताया कि राज्य आपदा प्रबंधन विभाग और संबंधित जिलाधिकारियों को सतर्क रहने को कहा गया है।

कुमार ने कहा कि जिलाधिकारियों को भूकंप से जानमाल को हुए नुकसान का शीघ्रता से आकलन करने कहा गया है।

पश्चिम बंगाल के राज्यपाल जगदीप धनखड़ ने कहा कि उन्होंने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को फोन करके उनका हाल चाल जाना क्योंकि बनर्जी सिलिगुड़ी में ही हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह