लाइव न्यूज़ :

पटना में अलग-अलग स्थानों से ऑक्सीजन भरा 54 सिलेंडर जब्त, चार लोग गिरफ्तार

By भाषा | Updated: May 5, 2021 23:15 IST

Open in App

पटना, पांच मई बिहार की आर्थिक अपराध इकाई ने बुधवार को पटना शहर में अलग-अलग स्थानों पर छापेमारी कर 50-50 लीटर का ऑक्सीजन भरा 54 सिलेंडर जब्त कर इस सिलसिले में चार लोगों को गिरफ्तार किया ।

पुलिस मुख्यालय से प्राप्त जानकारी के मुताबिक आर्थिक अपराध इकाई द्वारा गठित अलग-अलग टीमों ने पटना शहर के अगमकुआं, पत्रकार नगर और राजीव नगर थाना क्षेत्र में विभिन्न स्थानों पर बुधवार को छापेमारी कर 50-50 लीटर का ऑक्सीजन भरा 54 सिलेंडर, एक खाली ऑक्सीजन सिलेंडर और 42 पीस रेगुलेटर जब्त किया ।

पुलिस ने इस सिलसिले में प्रियांशु राज, प्रतीक राज सिंह, धीरज कुमार और कामेश्वर राय को गिरफ्तार किया है। इस सिलसिले में संबंधित थानों में तीन अलग-अलग मामले दर्ज हुए हैं।

वैश्विक कोरोना के इलाज में उपयोगी चिकित्सकीय ऑक्सीजन, रेमडेसिविर इंजेक्शन/टैबलेट व अन्य आवश्यक दवाईयों की कालाबाजारी एवं अवैध भंडारण पर प्रभावी रोक-थाम के लिए आर्थिक अपराध इकाई द्वारा विशेष टीम का गठन कर छापामारी की जा रही है ।

स्थिति की गंभीरता को देखते हुए सभी क्षेत्रीय पुलिस महानिरीक्षक, उप महानिरीक्षक, वरीय पुलिस अधीक्षक, पुलिस अधीक्षकों से समीक्षात्मक परिचर्चा के उपरांत समूचित विधि सम्मत कारवाई करने को कहा गया है।

त्वरित कारवाई एवं जिला से समन्वय के लिए आर्थिक अपराध इकाई में एक नियंत्रण कक्ष बनाया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटDC vs GT, IPL 2026: दिल्ली में बादलों का डेरा, जानें DC vs GT मैच में बारिश खेल बिगाड़ेगी या नहीं?

कारोबारRBI MPC Meeting: रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं, आरबीआई ने 5.25% को रखा बरकरार; नहीं बढ़ेगी आपकी ईएमआई

भारतनहीं रहीं मोहसिना किदवई, उत्तर प्रदेश से लेकर केंद्र की राजनीति तक, 5 दशकों तक छाई रहने वाली कांग्रेस दिग्गज नेता का निधन

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

भारतDC vs GT, IPL 2026: फ्री होकर देखिए मैच, दिल्ली मेट्रो देर रात तक पहुंचाएंगी घर, DMRC ने बदली अपनी टाइमिंग

भारत अधिक खबरें

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब