लाइव न्यूज़ :

बॉर्डर से सटे क्षेत्र में भारी टैंक ले जाने के लिए 54 पुल बनकर तैयार, अब 44 और पुलों का हुआ उद्घाटन

By अनुराग आनंद | Updated: October 12, 2020 18:29 IST

रक्षा मंत्रालय के अनुसार बीआरओ द्वारा निर्मित इन 44 ब्रिज में से 10 जम्मू-कश्मीर में हैं। 7 लद्दाख, 2 हिमाचल प्रदेश, 4 पंजाब, 8 उत्तराखंड, 8 अरुणाचल प्रदेश‌ और 4 सिक्किम में हैं।

Open in App
ठळक मुद्देपहली बार देश की अलग-अलग सीमाओं पर बने पुलों का एकसाथ उद्घाटन किया गया है।पिछले 2 महीने से चीन से चल रही तनातनी के बीच बीआरओ दिन-रात एक कर सीमाओं की नदी-नालों पर पुलों को बना रही है।हिमाचल प्रदेश के दारचा में एक पुल तैयार किया गया है, जो करीब 350 मीटर लंबा है।

नई दिल्ली: एलएसी पर भारत व चीनी सेना के बीच तनाव अब भी जारी है। दोनों देशों के कमांडर स्तर के अधिकारी आज (सोमवार) एक बार फिर से तनाव कम करने के लिए मिले। इस बीच भारत ने एलएसी के इस पार आधारभूत संरचनाओं के विस्तार के लिए भारतीय सेना ने 44 नए पुलों का उद्घाटन किया है। 

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने इन पुलों का उद्घाटन किया है। इसके साथ ही सेना की तरफ से बताया गया है कि इस साल चीनी सीमा से सटे क्षेत्रों में करीब 54 पुल बनकर तैयार हो गए हैं। जबकि 44 और पुलों को एक साल के समय-सीमा में बनाकर तैयार कर लेने का लक्ष्य है। 

एचटी रिपोर्ट की मानें तो इन पुलों से होकर टी-90 टैंक समेत सभी भारी-भरकम हथियारों से लदे वाहन व टैंक का आवागमन आसानी से हो सकेगा। एक अधिकारी ने बताया कि 44 पुलों में से 30 पुल लद्दाख से अरुणाचल प्रदेश तक एलओसी जाने वाले रूट पर आते हैं।   

बीआरओ इस साल 102 पुलों का निर्माण कर रहा है, जबकि पहले एक साल में 50 पुल का ही निर्माण होता था। साफ है कि भारत सरकार अब सीमा से लगे क्षेत्र में तेजी से आधारभूत संरचनाओं का विकास कर रहा है। 

बता दें कि पहली बार देश की अलग-अलग सीमाओं पर बने पुलों का एकसाथ उद्घाटन किया गया है। पिछले 2 महीने से चीन से चल रही तनातनी के बीच बीआरओ दिन-रात एक कर सीमाओं की नदी-नालों पर पुलों का निर्माण कर रही है। इनमें से 22 अकेले चीन सीमा पर जाने के लिए तैयार किए गए हैं। इनमें से एक हिमाचल प्रदेश के दारचा में तैयार किया गया है, जो करीब 350 मीटर लंबा है।

रक्षा मंत्रालय के अनुसार बीआरओ द्वारा निर्मित इन 44 ब्रिज में से 10 जम्मू-कश्मीर में हैं। 7 लद्दाख, 2 हिमाचल प्रदेश, 4 पंजाब, 8 उत्तराखंड, 8 अरुणाचल प्रदेश‌ और 4 सिक्किम में हैं। पुलों का उद्घाटन रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए किया।

इस दौरान हिमाचल प्रदेश, पंजाब, अरुणाचल प्रदेश, उत्तराखंड और सिक्किम के मुख्यमंत्रियों के साथ जम्मू-कश्मीर और‌‌ लद्दाख के उपराज्यपाल भी मौजूद रहे। बीआरओ के महानिदेशक लेफ्टिनेंट जनरल हरपालसिंह भी इस अवसर पर मौजूद रहे।

टॅग्स :चीनइंडियाराजनाथ सिंहभारतीय सेनाहिमाचल प्रदेशलद्दाख
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेचाचा जी, मुझे बचा लो?, 4 साल की लड़की को जंजीर से बांधकर पूर्व सैनिक ने पीटा

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा