लाइव न्यूज़ :

केरल में कोविड-19 के 5,375 नए मरीज सामने आए, 6,151 मरीज स्वस्थ हुए

By भाषा | Updated: December 1, 2020 20:30 IST

Open in App

तिरुवनंतपुरम, एक दिसंबर केरल में मंगलवार को कोरोना वायरस के 5,375 नए मामले सामने आने के बाद राज्य में संक्रमितों की कुल संख्या 6,08,357 हो गई।

राज्य की स्वास्थ्य मंत्री के के शैलजा ने बताया कि पिछले 24 घंटे में 6,151 मरीज ठीक हुए हैं, जबकि 61,902 मरीज उपचाराधीन हैं।

यहां जारी एक बयान में मंत्री ने कहा कि 26 और मरीजों की मौत से मृतकों की संख्या 2270 हो गई है।

बयान के अनुसार राज्य में अबतक 63,21,285 नमूनों की कोरोना वायरस के लिए जांच की जा चुकी है। राज्य में संक्रमित होने की दर 9.14 प्रतिशत है।

नए मरीजों में 48 स्वास्थ्यकर्मी हैं और 114 लोग यात्रा कर राज्य लौटे हैं जबकि 4,596 मरीज संक्रमितों के संपर्क में आने वाले लोगों की पहचान करने के दौरान मिले।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो