लाइव न्यूज़ :

मधुपुर में दोपहर एक बजे तक 53.67 प्रतिशत मतदान

By भाषा | Updated: April 17, 2021 14:59 IST

Open in App

मधुपुर (झारखंड) 17 अप्रैल झारखंड की मधुपुर विधानसभा सीट के लिए हो रहे उपचुनाव में शनिवार को दोपहर एक बजे तक कुल 53.67 प्रतिशत मतदान हुआ।

इस सीट पर कुल छह उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं जिनमें सत्ताधारी झारखंड मुक्ति मोर्चा के मंत्री हफीजुल हसन अंसारी तथा भाजपा के गंगा नारायण सिंह के बीच मुख्य मुकाबला माना जा रहा है। अन्य प्रत्याशियों में निर्दलीय अशोक कुमार ठाकुर, उत्तम कुमार यादव, किशन कुमार बथवाल व राजेंद्र कुमार हैं।

सुबह सात बजे मधुपुर विधानसभा सीट के लिए मतदान प्रारंभ हुआ और सबेरे से ही विभिन्न मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की लंबी कतारें देखी गयीं।

मतदान के लिए विधानसभा क्षेत्र में 487 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। यहां कुल 3, 22, 090 मतदाता हैं जिनमें 170206 पुरुष व 151884 महिला हैं। इसमें 4131 दिव्यांग मतदाता हैं।

कोरोना वायरस के कारण यहां मतदान केंद्रों की संख्या बढ़ायी गयी है। पहले क्षेत्र में 409 मतदान केंद्र थे। लेकिन इस उपचुनाव में 78 सहायक मतदान केंद्र बनाए गए हैं। कुल 487 मतदान केंद्रों में से 164 अति संवेदनशील, 226 संवेदनशील एवं 72 सामान्य मतदान केंद्र हैं।

यह सीट पिछले वर्ष तीन अक्तूबर को राज्य के अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री हाजी हुसैन अंसारी के कोविड के बाद विभिन्न समस्याओं के चलते मृत्यु होने के कारण रिक्त हुई थी। उनके पुत्र इस सीट पर झामुमो के प्रत्याशी हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

अन्य खेल'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

ज़रा हटकेVIDEO: ऋषिकेश में गंगा पर उतरा सी-प्लेन, टूरिज्म को मिलेगा जबरदस्त बूस्ट, देखें वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर