लाइव न्यूज़ :

देश में सोमवार को 53.67 लाख खुराक दी गयी, अब तक 47. 78 करोड़ खुराक

By भाषा | Updated: August 2, 2021 21:46 IST

Open in App

नयी दिल्ली, दो अगस्त देश भर में सोमवार को टीकों की 53.67 लाख खुराक दी गयी जिसके बाद दी गई कुल खुराकों की संख्या 47.78 करोड़ से अधिक हो गयी है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने इसकी जानकारी दी ।

मंत्रालय ने बताया कि शाम सात बजे तक प्राप्त आंकड़ों के अनुसार सोमवार को 18 से 44 साल आयु वर्ग में 27,76,234 लोगों को पहली खुराक दी गयी जबकि 4,82,253 लोगों को दूसरी खुराक दी गयी ।

इसके अनुसार देश भर में एक मई से शुरू हुये टीकाकरण के तीसरे चरण के बाद से अब तक 18 से 44 साल आयु वर्ग में देश भर में कुल मिला कर 15,99,07,360 लोगों को पहली खुराक जबकि 93,86,280 लोगों को दूसरी खुराक दी जा चुकी है।

इसने कहा है कि मध्यप्रदेश, गुजरात, राजस्थान, महाराष्ट्र और उत्तर प्रदेश में 18 से 44 साल आयु वर्ग में कुल मिला कर एक करोड़ से अधिक लोगों को टीकों की खुराक दी जा चुकी है।

मंत्रालय ने बताया कि आंध्र प्रदेश, असम, छत्तीसगढ़, दिल्ली, हरियाणा, झारखंड, केरल, तेलंगाना, हिमाचल प्रदेश, ओडिशा, पंजाब, उत्तराखंड एवं पश्चिम बंगाल में दस- दस लाख से अधिक लोगों को 18 से 44 साल आयु वर्ग में कोविड टीकों की पहली खुराक दी जा चुकी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: ईंधन की कीमतों ने बढ़ाई टेंशन! क्या भारत में महंगा हो गया पेट्रोल और डीजल? जानें

क्राइम अलर्टकोई इतना अमानवीय और क्रूर कैसे हो सकता है?

विश्व‘एलिमेंट्‌स’ को बचानेवाले फारसी विद्वान और यूक्लिड से प्रेरित शरलॉक 

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 07 April 2026: आज नौकरी में तरक्की, धन-संपत्ति में बढ़ोतरी के शुभ योग

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे