लाइव न्यूज़ :

तेलंगाना में कोविड-19 के 536 नए मामले, तीन और लोगों की मौत

By भाषा | Updated: December 16, 2020 10:11 IST

Open in App

हैदराबाद, 16 दिसंबर तेलंगाना में कोरोना वायरस संक्रमण के 536 नए मामले सामने आने के बाद राज्य में संक्रमित हुए लोगों की कुल संख्या बढ़कर 2.79 लाख के पार चली गई। वहीं तीन और लोगों की मौत के बाद मृतक संख्या बढ़कर 1,502 हो गई है।

एक सरकारी बुलेटिन में 15 दिसंबर रात आठ बजे तक की जानकारी मुहैया कराते हुए मंगलवार को बताया गया कि ग्रेटर हैदराबाद नगर निगम में सर्वाधिक 107 नए मामले सामने आए। इसके बाद मेडचल मल्काजगिरी में 43 और रंगारेड्डी में 41 मामले सामने आए।

बुलेटिन के अनुसार, 7,183 मरीजों का उपचार चल रहा है।

राज्य में मंगलवार को 52,057 नमूनों की जांच की गई। अभी तक कुल 62.57 लाख से अधिक नमूनों की जांच की जा चुकी है।

राज्य में कोविड-19 से मृत्यु दर 0.53 प्रतिशत है, जबकि राष्ट्रीय स्तर पर यह 1.5 प्रतिशत है।

तेलंगाना में संक्रमितों के स्वस्थ होने की दर 96.88 प्रतिशत है, जो देश में 95.2 प्रतिशत है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट3 मैच, 22 रन, 2 चौके, 1 छक्का और 19 गेंद?, टी20 विश्व कप में भारत की जीत में अहम भूमिका निभाने वाले संजू सैमसन क्यों आईपीएल में हो रहे फेल?, सिंगल डिजिट स्कोर पर आउट

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपवन खेड़ा और गौरव गोगोई ने दो प्रेस कॉन्फ्रेंस कीं, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात रखते हैं तो IPC की धारा 420 और 468 लगती है?

क्रिकेटगांगुली और रोहित क्लब में शामिल होंगे गायकवाड़, केवल 1 मैच दूर?, आईपीएल में भारतीय कप्तानों द्वारा लगातार हारे गए मैच?

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं