लाइव न्यूज़ :

बिहार विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण में 53.51 प्रतिशत मतदान, आंकड़ा बढ़ने की उम्मीद: चुनाव आयोग

By भाषा | Updated: November 3, 2020 20:04 IST

Open in App

नयी दिल्ली, तीन नवम्बर बिहार में विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण में 94 सीटों पर मंगलवार को हुए मतदान में 53.51 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया और यह आंकड़ा अभी बढ़ सकता है क्योंकि कई स्थानों पर मतदान निर्धारित समय के बाद भी जारी है। यह जानकारी चुनाव आयोग ने दी।

आयोग ने कहा कि दोनों चरणों को मिलाकर शाम पांच बजे तक मतदान का प्रतिशत 53.79 प्रतिशत दर्ज किया गया।

चुनाव आयोग ने कहा कि 2015 के विधानसभा चुनावों में इन विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों में 55.35 प्रतिशत मतदान हुआ था।

बिहार विधानसभा की 94 सीटों पर दूसरे चरण के चुनाव में मतदान हुआ, जो राजद नेता एवं महागठबंधन के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार तेजस्वी यादव समेत 1,450 से अधिक अन्य उम्मीदवारों के चुनावी भाग्य का फैसला करेगा।

मतदान सुबह सात बजे शुरू हुआ, लेकिन इसके समापन का समय एक घंटा बढ़ाते हुए शाम छह बजे तक कर दिया गया है ताकि कोविड-19 रोगियों और रोग के लक्षण वाले लोगों के मताधिकार के इस्तेमाल में सुविधा प्रदान की जा सके। हालांकि, यह प्रक्रिया माओवाद प्रभावित क्षेत्रों में जल्दी संपन्न हो गई।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

स्वास्थ्यपुष्पा… नाम सुनकर फ्लावर समझे क्या? फायर है मैं…”

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

भारत अधिक खबरें

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?