आंध्र प्रदेश में कोविड-19 के 534 नए मामले

By भाषा | Updated: December 17, 2020 20:12 IST2020-12-17T20:12:10+5:302020-12-17T20:12:10+5:30

534 new cases of Kovid-19 in Andhra Pradesh | आंध्र प्रदेश में कोविड-19 के 534 नए मामले

आंध्र प्रदेश में कोविड-19 के 534 नए मामले

अमरावती (आंध्रप्रदेश), 17 दिसंबर आंध्र प्रदेश में कोविड-19 के 534 नए मामलों की पुष्टि हुई है, जबकि दो और मरीजों की संक्रमण के कारण मौत हो गई है।

बृहस्पतिवार सुबह तक 24 घंटे में 498 और मरीज इस रोग से उबरे हैं।

सरकारी बुलेटिन के मुताबिक, प्रदेश में कुल संक्रमितों की संख्या बढ़ कर 8.77 लाख हो गई है, जबकि संक्रमण दर 7.93 प्रतिशत है।

प्रदेश में अब तक 1.10 करोड़ नमूनों की जांच की जा चुकी है। अब तक कुल 8,65,825 मरीज संक्रमण से उबर चुके हैं, जबकि 4,454 संक्रमितों का इलाज चल रहा है।

प्रदेश में कुल मृतक संख्या बढ़ कर 7,069 पहुंच गई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: 534 new cases of Kovid-19 in Andhra Pradesh

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे