लाइव न्यूज़ :

पंजाब में कोरोना वायरस संक्रमण के 534 नये मामले, 15 और मरीजों की मौत

By भाषा | Updated: July 27, 2020 01:28 IST

बुलेटिन के अनुसार कोविड—19 प्रभावित जिलों में लुधियाना शीर्ष पर है और उसके बाद जालंधर तथा अमृतसर का स्थान आता है जहां क्रमश: 2415, 2009 तथा 1539 मामले हैं ।

Open in App
ठळक मुद्देजाब में कोरोना वायरस संक्रमण से रविवार को 15 और लोगों की मौत हो जाने के बाद इस वायरस से मरने वालों की संख्या बढ़ कर 306 हो गयी है संक्रमण के 534 नये मामले सामने के बाद से संक्रमितों की तादाद 13218 हो गयी है

पंजाब में कोरोना वायरस संक्रमण से रविवार को 15 और लोगों की मौत हो जाने के बाद इस वायरस से मरने वालों की संख्या बढ़ कर 306 हो गयी है, जबकि संक्रमण के 534 नये मामले सामने के बाद से संक्रमितों की तादाद 13218 हो गयी है। स्वास्थ्य बुलेटिन में इसकी जानकारी दी गयी है ।

बुलेटिन में कहा गया है कि कोरोना वायरस संक्रमण के कारण रविवार को लुधियाना में पांच जबकि रूपनगर, अमृतसर एवं गुरदासपुर में दो-दो मरीजों की मौत हो गयी है। इसके अलावा जालंधर, बठिंडा, मोहाली और शहीद भगत सिंह नगर में एक-एक मरीज की मौत हुयी है। इसमें कहा गया है कि नये संक्रमितों में होशियारपुर में सीमा सुरक्षा बल के 19 कर्मी जबकि गुरदासपुर के आठ, मोहाली के छह, लुधियाना के पांच, तरन तारन, फाजिल्का एवं पटियाला के तीन-तीन, बरनाला के दो तथा अमृतसर एवं फतेहगढ़ साहिब के एक-एक पुलिसकर्मी शामिल हैं ।

बुलेटिन में कहा गया है कि संक्रमण से ठीक होकर कुल 513 मरीजों को अस्पताल से छुट्टी दी जा चुकी है। इसके साथ ही प्रदेश में अब तक ठीक होने वाले मरीजों की कुल संख्या 8,810 हो गयी है। इसमें कहा गया है कि प्रदेश में अभी 4,102 मरीजों का इलाज चल रहा है ।

बुलेटिन के अनुसार कोविड—19 प्रभावित जिलों में लुधियाना शीर्ष पर है और उसके बाद जालंधर तथा अमृतसर का स्थान आता है जहां क्रमश: 2415, 2009 तथा 1539 मामले हैं । इसके अनुसार प्रदेश में 20 मरीजों की हालत नाजुक है और वे वेंटिलेटर पर हैं जबकि 105 ऑक्सीजन पर हैं । 

टॅग्स :कोरोना वायरसपंजाब
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट35 लाख रुपये की घड़ी?, पंजाब किंग्स मालकिन प्रीति जिंटा ने दिखाया जलवा, वीडियो

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू