राज्यों, केंद्र शासित प्रदेशों को कोविड-19 टीके की 53.24 करोड़ खुराक उपलब्ध कराई गईं : केंद्र

By भाषा | Updated: August 11, 2021 11:59 IST2021-08-11T11:59:21+5:302021-08-11T11:59:21+5:30

53.24 crore doses of Kovid-19 vaccine provided to states, union territories: Center | राज्यों, केंद्र शासित प्रदेशों को कोविड-19 टीके की 53.24 करोड़ खुराक उपलब्ध कराई गईं : केंद्र

राज्यों, केंद्र शासित प्रदेशों को कोविड-19 टीके की 53.24 करोड़ खुराक उपलब्ध कराई गईं : केंद्र

नयी दिल्ली, 11 अगस्त केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बुधवार को बताया कि राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को अब तक कोविड-19 रोधी टीके की 53.24 करोड़ से अधिक खुराकें उपलब्ध कराई गई हैं, और 72,40,250 खुराकें भेजी जानी हैं।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार इनमें से कुल 51,56,11,035 खुराकें (बर्बाद हो चुकी खुराकों समेत) दी गई हैं। कोविड-19 रोधी टीके की 2.25 करोड़ से अधिक खुराकें अब भी राज्यों, केंद्र शासित प्रदेशों और निजी अस्पतालों के पास उपलब्ध हैं जिन्हें लगाया जाना बाकी है।

देश में वयस्कों के लिए कोविड-19 रोधी टीकाकरण अभियान के नए चरण की शुरुआत 21 जून से हुई।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: 53.24 crore doses of Kovid-19 vaccine provided to states, union territories: Center

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे