लाइव न्यूज़ :

झारखंड में कोविड-19 के 532 नए मामले आए, 11 और मरीजों की मौत

By भाषा | Updated: June 3, 2021 20:51 IST

Open in App

रांची, तीन जून झारखंड में गत 24 घंटे के दौरान कोरोना वायरस से संक्रमित 11 और मरीजों की मौत हो गई। इसके साथ ही राज्य में कोविड-19 से अबतक जान गंवाने वालों की संख्या 5011 हो गई है।

स्वास्थ्य विभाग ने बृहस्पतिवार को जारी बुलेटिन में बताया कि इस अवधि में संक्रमण के 532 नए मामले आए हैं जिन्हें मिलाकर झारखंड में अबतक कोरोना वायरस की चपेट में आने वालों की कुल संख्या बढ़कर 3,38,915 हो गई है।

विभाग के मुताबिक राज्य में अबतक संक्रमित 3,38,915 मरीजों में से 3,26,597 मरीज संक्रमण मुक्त हो चुके हैं जबकि 7307 मरीजों का विभिन्न अस्पतालों में इलाज जारी है।

बुलेटिन के मुताबिक गत 24 घंटे के दौरान राज्य में कुल 59,510 नमूनों की जांच की गई जिनमें से 532 नमूने संक्रमित पाये गये।

विभाग ने बताया कि नए मामलों में रांची के 60, पूर्वी सिंहभूम के 52 और सिमडेगा के 49 मरीज शामिल हैं।

बुलेटिन के मुताबिक गत 24 घंटे में जिन 11 लोगों की मौत हुई है उनमें रांची के सात, पूर्वी सिंहभूम के दो मरीज शामिल हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos