लाइव न्यूज़ :

मिजोरम में कोविड-19 के 531 नए मामले, संक्रमण दर 11.11 फीसदी

By भाषा | Updated: November 11, 2021 11:40 IST

Open in App

आइजोल, 11 नवंबर मिजोरम में बृहस्पतिवार को कोविड-19 के 531 नए मामले सामने आने के बाद संक्रमितों की संख्या बढ़कर 1,26,917 हो गई। स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि इस अवधि में किसी भी मरीज की मौत नहीं हुई, जिससे मृतकों की संख्या 456 बनी हुई है। अधिकारी ने बताया कि दैनिक संक्रमण दर 10.69 फीसदी से बढ़कर 11.11 फीसदी हो गई। नए मरीजों में से कम से कम 119 बच्चे हैं।

उन्होंने बताया कि तीन नए मरीजों ने पिछले दिनों यात्रा की थी। मिजोरम में 5,939 मरीजों का उपचार चल रहा है, जबकि 1,20,522 मरीज संक्रमण मुक्त हो चुके हैं। यहां स्वस्थ होने की दर 94.96 फीसदी और मृत्यु दर 0.35 फीसदी है।

राज्य एकीकृत रोग निगरानी कार्यक्रम (आईडीएसपी) के अनुसार अब तक 13.60 लाख से ज्यादा नमूनों की जांच की जा चुकी है। राज्य टीकाकरण अधिकारी डॉक्टर लालजावमी ने बताया कि 10 नवंबर तक सात लाख से ज्यादा लोगों को कोविड रोधी टीके की खुराक दी जा चुकी है, जिनमें से 5.29 लाख लोगों को दोनों खुराक मिल चुकी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

क्रिकेट3 मैच, 22 रन, 2 चौके, 1 छक्का और 19 गेंद?, टी20 विश्व कप में भारत की जीत में अहम भूमिका निभाने वाले संजू सैमसन क्यों आईपीएल में हो रहे फेल?, सिंगल डिजिट स्कोर पर आउट

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपवन खेड़ा और गौरव गोगोई ने दो प्रेस कॉन्फ्रेंस कीं, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात रखते हैं तो IPC की धारा 420 और 468 लगती है?

क्रिकेटगांगुली और रोहित क्लब में शामिल होंगे गायकवाड़, केवल 1 मैच दूर?, आईपीएल में भारतीय कप्तानों द्वारा लगातार हारे गए मैच?

भारत अधिक खबरें

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा