कर्नाटक में कोरोना वायरस संक्रमण के 531 नए मामले, तीन मरीजों की मौत

By भाषा | Updated: February 6, 2021 21:34 IST2021-02-06T21:34:11+5:302021-02-06T21:34:11+5:30

531 new cases of corona virus infection in Karnataka, three patients died | कर्नाटक में कोरोना वायरस संक्रमण के 531 नए मामले, तीन मरीजों की मौत

कर्नाटक में कोरोना वायरस संक्रमण के 531 नए मामले, तीन मरीजों की मौत

बेंगलुरु,छह फरवरी कर्नाटक में शनिवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 531 नए मामले सामने आने के बाद राज्य में संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर 9,42,031 तक पहुंच गई। राज्य के स्वास्थ्य विभाग ने यह जानकारी दी।

विभाग ने बुलेटिन में कहा कि इसी अवधि में कोविड-19 के तीन मरीजों की मौत के साथ ही मृतक संख्या बढ़कर 12,233 हो गई।

कर्नाटक में शनिवार को 434 लोगों को संक्रमणमुक्त होने के बाद अस्पतालों से छुट्टी दी गई। इसके साथ ही राज्य में अब तक 9,23,811 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। राज्य में वर्तमान में 5,968 मरीज उपचाराधीन हैं।

राज्य में शनिवार को 54,591 नमूनों की जांच के बाद राज्य में अब तक 1.74 करोड़ नमूनों की जांच हो चुकी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: 531 new cases of corona virus infection in Karnataka, three patients died

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे