लाइव न्यूज़ :

पुडुचेरी में कोरोना वायरस के 531 नए मामले

By भाषा | Updated: April 16, 2021 16:38 IST

Open in App

पुडुचेरी, 16 अप्रैल केंद्र शासित प्रदेश पुडुचेरी में बीते 24 घंटे में कोरोना वायरस के 531 नए मामले सामने आने के बाद यहां संक्रमितों क कुल संख्या बढ़कर 46,393 हो गई। एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

स्वास्थ्य विभाग के निदेशक एस. मोहन कुमार ने एक विज्ञप्ति में बताया कि संक्रमण के कारण और तीन लोगों की मौत होने से मृतक संख्या 702 पर पहुंच गई।

उन्होंने बताया कि उपचाराधीन लोगों की संख्या 3,576 है वहीं अब तक यहां 42,115 लोग संक्रमण से उबर चुके हैं।

कोरोना वायरस के जो 531 नए मामले सामने आए हैं उनमें पुडुचेरी में 366, कराईकल में 95, यानम में 48 और माहे में 22 मामले हैं।

कुमार ने बताया कि बीते 24 घंटे में 220 लोगों को ठीक होने पर अस्पताल से छुट्टी दी गई।

यहां संक्रमण के कारण मरने वालों की दर 1.51 फीसदी और ठीक होने वालों की दर 90.78 फीसदी है।

उन्होंने बताया कि अब तक कुल 7.19 लाख नमूनों की जांच की गई जिनमें से 6.55 संक्रमणमुक्त पाए गए।

कुमार ने बताया कि 29,726 स्वास्थ्य कर्मी और 17,253 अग्रिम मोर्चे पर तैनात कर्मियों का टीकाकरण किया जा चुका है। एक मार्च से 93,232 अन्य लोगों का भी टीकाकरण किया गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos