लाइव न्यूज़ :

पंजाब के मोहाली में बर्ड फ्लू की पुष्टि होने के बाद 53,000 पक्षियों को मारा जायेगा

By भाषा | Updated: January 21, 2021 21:51 IST

Open in App

चंडीगढ़, 21 जनवरी पंजाब के मोहाली में कुछ पक्षियों के नमूनों में बर्ड फ्लू की पुष्टि होने के बाद दो पॉल्ट्री फार्म के करीब 53,000 पक्षियों को मारा जायेगा । एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी है।

मोहाली के डेरा बस्सी इलाके के बेहरा गांव में स्थित दो पॉल्ट्री फार्म से लिये गये नमूनों की जांच रिपोर्ट भोपाल से बुधवार को मिली थी, जिनमें एच 5 एन 8 की पुष्टि हुयी है ।

पशुपालन एवं डेयरी विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव वी के जंजुआ ने बताया, ‘‘आज शाम या कल से 53 हजार पक्षियों को मारने का काम शुरू हो जायेगा।’’

केंद्र सरकार के दिशा निर्देश के अनुसार संक्रमित फार्म के एक किलोमीटर के दायरे में स्थिति पॉल्ट्री फार्म के पक्षियों को मारना पड़ता है ।

अधिकारी ने बताया कि एक किलोमीटर के दायरे में इन दोनों पॉल्ट्री फार्म के अलावा और कोई पॉल्ट्री फार्म नहीं है ।

उन्होंने बताया कि इसके लिये विभाग ने 25 टीमें गठित की है । उन्होंने बताया कि इन पक्षियों को मारने के बाद दफना दिया जायेगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत अधिक खबरें

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो