लाइव न्यूज़ :

गुजरात में कोरोना के 53 नए मामले सामने आए, 258 मरीज स्वस्थ हुए

By भाषा | Updated: July 10, 2021 21:18 IST

Open in App

अहमदाबाद, 10 जुलाई गुजरात में शनिवार को कोरोना वायरस से संक्रमण के 53 नए मामले सामने आए और इसके साथ ही राज्य में संक्रमित लोगों की कुल संख्या​​​ बढ़कर 8,24,200 हो गयी।

राज्य के स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि पिछले 24 घंटे में किसी मरीज की मौत होने की खबर नहीं है और राज्य में मृतकों की संख्या 10,073 पर स्थिर है। उन्होंने कहा कि इस सप्ताह यह तीसरा मौका है, जब राज्य में एक भी मौत की खबर नहीं है।

उन्होंने कहा कि दिन में कम से कम 258 मरीजों को अस्पतालों से छुट्टी दे दी गई, जिससे राज्य में स्वस्थ होने वाले मरीजों की संख्या 8,12,976 हो गई। राज्य में स्वस्थ होने की दर अब 98.64 प्रतिशत है। अधिकारी ने बताया कि राज्य में अभी 1,151 मरीजों का इलाज चल रहा है, जिनमें आठ मरीजों की हालत गंभीर है।

आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, केंद्र शासित प्रदेश दादरा और नागर हवेली, दमन और दीव में कोविड के चार नए मामले सामने आए जिससे कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 10,556 हो गयी। केंद्र शासित प्रदेश में अभी 24 मरीजों का इलाज चल रहा है।

इस बीच, तीन दिनों तक स्थगित रहने के बाद गुजरात में शनिवार को कोविड टीकाकरण अभियान फिर शुरू हो गया। दिन में कम से कम 3,02,282 लाभार्थियों ने टीके लगवाए। इसके साथ ही राज्य में अब तक टीके की कुल 2,76,27,473 खुराक दी जा चुकी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 08 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठVaisakhi 2026: बैसाखी के दिन का महत्व बताते 5 रोचक तथ्य, सिर्फ फसलों का त्योहार नहीं बल्कि इतिहास है खास; जानें

पूजा पाठRashifal 08 April 2026: आज धन संचय करने में सफल होंगे तुला राशि के लोग, जानें अपनी राशि का फल

विश्वजो खुद को नायक कहता है, खलनायक से भी अधिक भयावह लगता है!

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू