लाइव न्यूज़ :

राजस्थान में कोरोना वायरस संक्रमण के 53 नए मामले आए सामने, दो लोगों की मौत

By भाषा | Updated: April 18, 2020 16:22 IST

जयपुर में उपचाराधीन दो कोरोना वायरस संक्रमितों की मौत हो गयी जबकि 53 नये मामले आने से राज्य में कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर शनिवार दोपहर तक 1,282 हो गयी। राज्य के अतिरिक्त मुख्य सचिव (स्वास्थ्य) रोहित कुमार सिंह ने बताया कि जयपुर के एसएमएस अस्पताल में भर्ती दो संक्रमितों की मौत हो गयी है।

Open in App
ठळक मुद्देजयपुर में उपचाराधीन दो कोरोना वायरस संक्रमितों की मौत हो गयी है।53 नये मामले आने से राज्य में कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर शनिवार दोपहर तक 1,282 हो गयी।

जयपुर: जयपुर में उपचाराधीन दो कोरोना वायरस संक्रमितों की मौत हो गयी जबकि 53 नये मामले आने से राज्य में कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर शनिवार दोपहर तक 1,282 हो गयी। राज्य के अतिरिक्त मुख्य सचिव (स्वास्थ्य) रोहित कुमार सिंह ने बताया कि जयपुर के एसएमएस अस्पताल में भर्ती दो संक्रमितों की मौत हो गयी है।

उन्होंने बताया कि एसएमएस अस्पताल में भर्ती 76 साल के एक बुजुर्ग व 47 साल के एक अधेड़ की मौत हुई है। वह क्रमश: गुर्दे और मधुमेह की बीमारी से पीड़ित थे।

इस बीच राज्य में आए 53 नये मामलों में से 27 भरतपुर में, 11 नागौर में, पांच कोटा में, तीन जयपुर में, दो- दो जोधपुर व अजमेर तथा एक-एक बांसवाड़ा, नागौर व जैसलमेर में आया है। राजस्थान में कोरोना वायरस से संक्रमितों ण के कुल मामलों में दो इतालवी नागरिकों के साथ-साथ 60 वे लोग भी हैं जिन्हें ईरान से लाकर जोधपुर व जैसलमेर में सेना के आरोग्य केंद्रों में ठहराया गया है। राज्यभर में 22 मार्च से लॉकडाउन लागू है और अनेक थाना क्षेत्रों में कर्फ्यू लगा हुआ है। 

टॅग्स :राजस्थानजयपुरकोरोना वायरसराजस्थान में कोरोना
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

भारतबोर्ड एग्जाम में उसने 93.88% अंक हासिल किए थे, लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंज़ूर था, राजस्थान की मेधावी छात्रा की हुई मौत

भारतराजस्थान कक्षा 12वीं का परिणाम 2026: 12वीं में 96.30% छात्र उत्तीर्ण, ऐसे करें चेक

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है