लाइव न्यूज़ :

कोविड-19 से और 53 लोगों की मौत, 468 नए मामले

By भाषा | Updated: June 13, 2021 18:21 IST

Open in App

लखनऊ, 13 जून उत्तर प्रदेश में पिछले 24 घंटों के दौरान कोविड-19 संक्रमित 53 और लोगों की मौत हो गई तथा 468 नए मरीजों में इस संक्रमण की पुष्टि हुई।

चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग द्वारा रविवार को जारी रिपोर्ट के मुताबिक पिछले 24 घटों के दौरान राज्य में कोविड-19 संक्रमित 53 और लोगों की मौत हो गई। इसके साथ ही राज्य में इस वायरस से मरने वालों की संख्या बढ़कर 21,786 हो गई है।

रिपोर्ट के मुताबिक इस अवधि में सबसे ज्यादा नौ मौतें गोरखपुर में हुई हैं। इसके अलावा बरेली में आठ, मेरठ तथा झांसी में छह-छह, शाहजहांपुर तथा मथुरा में चार-चार, कानपुर नगर, बुलंदशहर तथा अयोध्या में दो-दो, हमीरपुर, बलिया, मुरादाबाद, इटावा, महाराजगंज, लखीमपुर खीरी, आगरा, गौतम बुद्ध नगर, गाजियाबाद तथा लखनऊ में कोविड-19 संक्रमित एक-एक व्यक्ति की मौत हुई है।

रिपोर्ट के अनुसार पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश में 468 नए मरीजों में कोविड-19 संक्रमण की पुष्टि हुई है जबकि इसी अवधि में 1,221 मरीज ठीक भी हुए हैं। सबसे ज्यादा 42 नए मरीज राजधानी लखनऊ में मिले हैं। इसके अलावा गाजियाबाद में 28, लखीमपुर खीरी में 18, गोरखपुर तथा वाराणसी में 17-17, मेरठ तथा मुजफ्फरनगर में 16-16, सिद्धार्थनगर में 13 जबकि प्रयागराज, गौतम बुद्ध नगर, प्रतापगढ़, महराजगंज और कानपुर नगर में 11-11 नए मरीजों में कोविड-19 संक्रमण की पुष्टि हुई है।

रिपोर्ट के अनुसार राज्य में इस वक्त 8,986 कोविड-19 संक्रमित मरीजों का इलाज किया जा रहा है। पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य में 2,89,943 नमूनों की जांच की गई। राज्य में अब तक पांच करोड़ 33 लाख 45 हजार 463 नमूने जांचे जा चुके हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 07 April 2026: आज नौकरी में तरक्की, धन-संपत्ति में बढ़ोतरी के शुभ योग

स्वास्थ्यविश्व स्वास्थ्य दिवसः वैज्ञानिक सोच से बदलेगी सेहत की तस्वीर

विश्वयदि ईरान पर जमीनी हमला हुआ तो...

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे