लाइव न्यूज़ :

उत्तर प्रदेश में कोरोना संक्रमण से 53 और मौतें, 291 नये मरीज मिले

By भाषा | Updated: June 18, 2021 19:43 IST

Open in App

लखनऊ, 18 जून उत्तर प्रदेश में कोरोना संक्रमण से शुक्रवार को 53 और संक्रमितों की मौत हो गई तथा 291 नये मरीज सामने आये हैं । स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी बुलेटिन में इसकी जानकारी दी गयी है।

बुलेटिन के अनुसार पिछले 24 घंटे में 53 और मरीजों की मौत होने के बाद कोरोना संक्रमण से अब तक 22,081 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 291 नये मरीज मिलने के बाद अब तक कुल संक्रमितों का आंकड़ा 17,03,882 हो गया है।

राज्य में कोरोना से स्वस्थ होने की दर लगातार बढ़ रही है और पिछले 24 घंटे के भीतर 774 संक्रमित स्वस्थ होकर अपने घर लौटे हैं और राज्‍य में अब तक 16,76,458 मरीज संक्रमण मुक्त हो चुके हैं।

आधिकारिक जानकारी के अनुसार राज्य में 5,343 संक्रमित उपचाराधीन है ।

बुलेटिन में कहा गया है कि पिछले 24 घंटों में राज्य में 2.91 लाख से अधिक नमूनों की जांच की गई है और अब तक 5.47 करोड़ से अधिक नमूनों की जांच की जा चुकी है।

कोरोना संक्रमण से होने वाली मौतों में पिछले 24 घंटे में लखनऊ से नौ, शाहजहांपुर से सात, अयोध्या से पांच, लखीमपुर खीरी से चार और मेरठ से तीन और मरीजों की मौत हुई है जबकि इसी अवधि में लखनऊ से 30, प्रयागराज से 22, मेरठ से 13, मथुरा से 12, मुजफ्फरनगर, लखीमपुर खीरी से 11-11 और गौतमबुद्ध नगर से दस तथा आगरा में चार नये मामले सामने आए हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 07 April 2026: आज नौकरी में तरक्की, धन-संपत्ति में बढ़ोतरी के शुभ योग

स्वास्थ्यविश्व स्वास्थ्य दिवसः वैज्ञानिक सोच से बदलेगी सेहत की तस्वीर

विश्वयदि ईरान पर जमीनी हमला हुआ तो...

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे