लाइव न्यूज़ :

आईएफएफआई का 52वां संस्करण 20 नवम्बर से गोवा में शुरू होगा

By भाषा | Updated: July 5, 2021 21:37 IST

Open in App

नयी दिल्ली, पांच जुलाई अंतरराष्ट्रीय भारत फिल्म महोत्सव (आईएफएफआई) का 52वां संस्करण गोवा में 20 नवंबर से शुरू होगा। यह घोषणा सोमवार को सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने की।

मंत्रालय ने बताया कि फिल्म निदेशालय इस कार्यक्रम को हाइब्रिड प्रारूप में आयोजित करेगा जिसके तहत डिजिटल एवं भौतिक रूप से कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इसे गोवा सरकार तथा भारतीय फिल्म उद्योग के साथ मिलकर आयोजित किया जा रहा है।

फिल्म उत्सव 28 नवंबर को संपन्न होगा।

मंत्रालय ने बताया, ‘‘यह गोवा में 20 से 28 नवंबर 2021 तक आयोजित होगा।’’

मंत्रालय ने कहा कि भारतीय सिनेमा के युग पुरुष सत्यजीत राय की जन्मशती के अवसर पर फिल्म उत्सव निदेशालय इस बार आईएफएफआई में विशेष कार्यक्रमों के जरिए उन्हें श्रद्धांजलि देगा।

मंत्रालय ने बताया, ‘‘उनकी याद में ‘सत्यजीत राय लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड फॉर एक्सीलेंस इन सिनेमा’ की भी इस वर्ष शुरुआत की गई है।

इसने बताया कि आईएफएफआई के 52वें संस्करण में भाग लेने के लिए तीन अगस्त तक प्रविष्टियां खुली रहेंगी।

इससे पहले दिन में सूचना एवं प्रसारण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने इस वर्ष के फिल्म उत्सव के लिए नियमों एवं एक पोस्टर भी जारी किया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारRBI MPC Meeting: रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं, आरबीआई ने 5.25% को रखा बरकरार; नहीं बढ़ेगी आपकी ईएमआई

भारतनहीं रहीं मोहसिना किदवई, उत्तर प्रदेश से लेकर केंद्र की राजनीति तक, 5 दशकों तक छाई रहने वाली कांग्रेस दिग्गज नेता का निधन

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

भारतDC vs GT, IPL 2026: फ्री होकर देखिए मैच, दिल्ली मेट्रो देर रात तक पहुंचाएंगी घर, DMRC ने बदली अपनी टाइमिंग

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: अमेरिका-ईरान युद्धविराम के चलते कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट, जानें भारत में ईंधन की कीमतों को कितना मिलेगा फायदा

भारत अधिक खबरें

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब