लाइव न्यूज़ :

ओडिशा में कोविड-19 के 528 नए मामले

By भाषा | Updated: October 3, 2021 17:04 IST

Open in App

भुवनेश्वर, तीन अक्टूबर ओडिशा में पिछले एक दिन में 73 बच्चों समेत 528 लोग कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए, जिसके बाद संक्रमण के मामले बढ़कर 10,27,959 हो गए। इसके साथ ही बौध राज्य में पहला संक्रमण मुक्त जिला बन गया, जहां कोई भी मरीज उपचाराधीन नहीं है। एक अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी।

अधिकारी ने कहा कि 18 साल से कम उम्र के लोगों में संक्रमण की दर 13.82 प्रतिशत है, जो कि शनिवार को 11.92 प्रतिशत थी। खुर्दा जिले में सर्वाधिक 243 नए मामले सामने आए और कटक में 69 मामले सामने आए। पिछले 24 घंटे में बोलांगीर, बौध, ढेंकानल, गजपति, कंधमाल, क्योंझर, कालाहांडी, नुआपाड़ा और रायगढ़ा में संक्रमण का एक भी मामला सामने नहीं आया।

ओडिशा में पिछले एक दिन में महामारी से पांच और मरीजों की मौत हो गई। राज्य में अब तक कोविड-19 से 8,214 मरीजों की मौत हो चुकी है और अभी 5280 मरीज उपचाराधीन हैं। अधिकारी ने कहा कि अब तक 87 लाख लोगों को कोविड रोधी टीका लग चुका है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

ज़रा हटकेVIDEO: ऋषिकेश में गंगा पर उतरा सी-प्लेन, टूरिज्म को मिलेगा जबरदस्त बूस्ट, देखें वीडियो

कारोबार16,720 करोड़ रुपये, पीएमश्री स्कूल योजना के लिए 940 करोड़, छात्र-छात्राओं को निःशुल्क पुस्तकों के लिए 693 करोड़ की स्वीकृति?

क्राइम अलर्टनागपुर में हड़कंप: लावारिस बैग में मिले 50 डेटोनेटर, 15 जिलेटिन स्टिक, दोसर भवन चौक के पास विस्फोटक मिलने से मचा...

भारत अधिक खबरें

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर