लाइव न्यूज़ :

Corona Update: तमिलनाडु में सामने आए 527 नए मामले, राज्य में अब तक 3550 लोग हो चुके हैं संक्रमित

By सुमित राय | Updated: May 4, 2020 17:37 IST

तमिलनाडु में सोमवार को कोरोना वायरस से 527 नए पॉजिटिव मामले सामने आने के बाद राज्य में कुल संक्रमितों की संख्या 3550 हो गई।

Open in App
ठळक मुद्देतमिलनाडु में कुल संक्रमितों में 2392 पुरुष, 1157 महिलाएं और 1 ट्रांसजेंडर शामिल है।राज्य में अब तक 1409 लोग ठीक भी हो चुके हैं और कोरोना के 2107 एक्टिव केस मौजूद हैं।

कोरोना वायरस का कहर तमिलनाडु में लगातार बढ़ता जा रहा है और सोमवार को राज्य में कोविड-19 से 527 नए मामले सामने आए, जिसके बाद राज्य में कुल कोरोना संक्रमितों की संख्या 3550 हो गई। तमिलनाडु में कोरोना वायरस के कारण सोमवार को एक व्यक्ति की मौत हो गई, जिसके बाद राज्य में मौत का आंकड़ा 31 पहुंच गया।

तमिलनाडु के स्वास्थ्य विभाग ने बताया, "तमिलनाडु में सोमवार को कोरोना वायरस के 527 नए पॉजिटिव केस सामने आए, जिसके बाद कुल मामलों की संख्या 3550 हो गई। कुल संक्रमितों में 2392 पुरुष, 1157 महिलाएं और 1 ट्रांसजेंडर शामिल है।"

स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, "अब तक राज्य में में कुल 162970 सैंपल का टेस्ट किया जा चुका है। राज्य में अब तक 1409 लोग इस महामारी से ठीक भी हो चुके हैं और कोरोना वायरस के 2107 एक्टिव केस मौजूद हैं। "

देशभर में 24500 से ज्यादा लोग हो चुके हैं संक्रमित

देशभर में अब तक कोरोना वायरस के 42533 के मामले सामने आ चुके हैं, जिसमें से 1373 लोगों की मौत हो चुकी है। कोरोना वायरस से अब तक 11706 लोग ठीक भी हुए है और एक व्यक्ति देश से बाहर चला गया है। अब देश में कोरोना वायरस के 29453 एक्टिव केस मौजूद हैं।

टॅग्स :कोरोना वायरसकोरोना वायरस इंडियासीओवीआईडी-19 इंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यकौन हैं डॉ. आरती किनिकर?, सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवा में खास उपलब्धि के लिए लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026 पुरस्कार

स्वास्थ्यLMOTY 2026: हजारों मरीजों के लिए आशा की किरण?, डॉ. गौतम भंसाली को 'लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026' पुरस्कार

स्वास्थ्यCOVID-19 infection: रक्त वाहिकाओं 5 साल तक बूढ़ी हो सकती हैं?, रिसर्च में खुलासा, 16 देशों के 2400 लोगों पर अध्ययन

भारत'बादल बम' के बाद अब 'वाटर बम': लेह में बादल फटने से लेकर कोविड वायरस तक चीन पर शंका, अब ब्रह्मपुत्र पर बांध क्या नया हथियार?

स्वास्थ्यसीएम सिद्धरमैया बोले-हृदयाघात से मौतें कोविड टीकाकरण, कर्नाटक विशेषज्ञ पैनल ने कहा-कोई संबंध नहीं, बकवास बात

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया