लाइव न्यूज़ :

दिल्ली में कोविड-19 के 5,246 नए मामले आए, 99 और मौतें हुईं

By भाषा | Updated: November 25, 2020 23:14 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 25 नवंबर दिल्ली में बुधवार को कोविड-19 के 5,246 नए मामले सामने आए हैं, जबकि बीमारी से 99 और मौत होने से राष्ट्रीय राजधानी में इस महामारी में जान गंवाने वालों की संख्या बढ़कर 8,720 हो गई। महानगर में संक्रमण दर गिरकर अब 8.49 फीसदी हो गई है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

पांच दिनों के बाद राष्ट्रीय राजधानी में मृतकों की संख्या 100 से नीचे रही।

दिल्ली के स्वास्थ्य विभाग द्वारा बुधवार को जारी किए गए एक बुलेटिन के अनुसार, मंगलवार को 26,080 आरटी-पीसीआर जांच समेत कुल 61,778 जांच की गई थी।

दिल्ली में 11 नवंबर को अब तक के सर्वाधिक 8,593 नए दैनिक मामले सामने आए थे। उस दिन इस बीमारी से जुड़ी 85 मौतें हुई थीं।

पिछले 13 दिनों में, कम से कम सात बार दैनिक मौतों की संख्या 100 का आंकड़ा पार कर गई। अधिकारियों ने मंगलवार को 109, सोमवार और रविवार को 121-121, शनिवार को 111, शुक्रवार को 118, 18 नवंबर को 131 और 12 नवंबर को 104 मौत होने की जानकारी दी थी। अब तक सबसे अधिक 131 मौतें 18 नवंबर को हुई थी।

बुलेटिन के अनुसार, बुधवार को कुल मामलों की संख्या बढ़कर 5,45,787 हो गई, जिनमें से 4,98,780 मरीज ठीक हो चुके हैं।

दिल्ली में उपचाराधीन मरीजों की संख्या कम होकर 38,287 रह गई है, जो मंगलवार को 38,501 थी।

दिल्ली में कोविड-19 निरूद्ध क्षेत्रों की संख्‍या पिछले दिन के 4,708 से बढ़कर बुधवार को 4,980 हो गई।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू