लाइव न्यूज़ :

ओडिशा में कोविड-19 के 524 नये मामले, चार और मरीजों की मौत

By भाषा | Updated: October 8, 2021 16:06 IST

Open in App

भुवनेश्वर, आठ अक्टूबर ओडिशा में शुक्रवार को कोविड-19 के 524 नये मामले सामने आने के बाद संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 10,30,518 हो गई जबकि चार मरीजों की मौत होने के बाद मृतकों की तादाद 8,238 हो गयी। स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

वैसे तो राज्य भर में कोविड-19 की स्थिति में सुधार आया है लेकिन दो तटीय जिले-- खुर्दा एवं कटक अब भी चिंता का विषय बने हुए हैं क्योंकि राज्य के रोजाना मामलों में से 62 फीसदी इन्हीं दोनों जिलों से हैं। शुक्रवार को जो 524 नये मामले आये हैं उनमें 325 खुर्दा एवं कटक के हैं।

अधिकारी के अनुसार बारगढ़, बौध, गजपति, झारसुगुडा, नबरंगपुर और सुबर्णपुर जिलों में एक भी मामला सामने नहीं आया। राज्य में बृहस्पतिवार को 582 और बुधवार को 593 नये मामले सामने आये थे।

उन्होंने बताया कि फिलहाल राज्य में 5,111 मरीज उपचाराधीन हैं जबकि अब तक 10,17,116 मरीज संक्रमणमुक्त हो चुके हैं। बृहस्पतिवार को 522 मरीज ठीक हुए।

उन्होंने बताया कि अब तक 2.05 करोड़ नमूनों की जांच हुई है। अबतक 91.95 लाख लोगों का पूर्ण टीकाकरण हो चुका है यानी उन्हें कोविड-19 रोधी टीके की दोनों खुराक लग गयी हैं ।

इस बीच स्वास्थ्य सेवाएं निदेशक बिजय महापात्र ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘ अक्टूबर, नवंबर, दिसंबर अहम हैं, इस दौरान लोगों को भीड़ एवं अनावश्यक यात्रा से बचना चाहिए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू