लाइव न्यूज़ :

ओडिशा में कोरोना वायरस संक्रमण के 5,235 नए मामले, 43 और मरीजों की मौत

By भाषा | Updated: June 11, 2021 16:23 IST

Open in App

भुवनेश्वर, 11 जून ओडिशा में शुक्रवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 5,235 नए मामले सामने आए जो कि पिछले 50 दिन में प्रतिदिन सामने आने वाले मामलों की सबसे कम संख्या है। स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि महामारी से 43 और मरीजों की मौत हो गई जिसके बाद मृतकों की कुल संख्या 3,210 पर पहुंच गई।

राज्य में अब तक संक्रमण के 8,42,461 मामले सामने आ चुके हैं। संक्रमण के नए मामलों में से 2,975 मामले पृथक-वास केंद्रों से सामने आये हैं और संक्रमितों के संपर्क में आने से 2,273 लोग संक्रमण का शिकार हुए। खुर्दा जिले से 726, कटक से 557 और जाजपुर से 394 नए मामले सामने आए।

ओडिशा में अभी 66,226 मरीज उपचाराधीन हैं और अब तक 7,72,972 मरीज ठीक हो चुके हैं। इस बीच भुवनेश्वर नगर पालिका ने खाना पहुंचाने वाली ऐप आधारित कंपनियों के एजेंटों के टीकाकरण के लिए विशेष शिविर का आयोजन किया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीएक शब्द ने मचा दिया बवाल! राकेश बेदी को क्यों मांगनी पड़ी माफी?

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

स्वास्थ्यपुष्पा… नाम सुनकर फ्लावर समझे क्या? फायर है मैं…”

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?