लाइव न्यूज़ :

शीतकालीन सत्र के पहले सप्ताह में राज्यसभा का 52.30 प्रतिशत समय बर्बाद हुआ : सचिवालय

By भाषा | Updated: December 5, 2021 21:14 IST

Open in App

नयी दिल्ली, पांच दिसंबर संसद के मौजूदा शीतकालीन सत्र के पहले सप्ताह में उच्च सदन के लिए निर्धारित समय का 52.30 प्रतिशत हंगामे और मजबूरन कार्यवाही स्थगित करने की वजह से बर्बाद हो गया। यह जानकारी राज्यसभा सचिवालय ने दी है।

अधिकारियों ने बताया कि संसद के उच्च सदन की उत्पादकता पिछले सप्ताह कुल निर्धारित समय का मात्र 47.70 प्रतिशत रहा। उन्होंने बताया कि सदन में बृहस्पतिवार को निर्धारित समय से 33 मिनट अधिक कार्यवाही हुई और इसकी वजह से सत्र के पहले सप्ताह में पहली बार कुल उत्पादकता में सुधार हुआ और निर्धारित समय के 49.70 प्रतिशत हिस्से में कार्य हुआ।

राज्यसभा सचिवालय द्वारा जारी विज्ञप्ति में बताया गया कि सबसे बेहतर उत्पादकता शुक्रवार को रही जब सदन में निर्धारित समय के अनुसार 100 प्रतिशत कार्य हुआ जबकि इससे पहले दिन 95 प्रतिशत समय में कार्यावाही हुई थी जो सदन में सामन्य कार्यवाही बहाल होने का संकेत है।

विज्ञप्ति के मुताबिक शुक्रवार को निजी विधेयक पेश करने के लिए निर्धारित पूरे ढाई घंटे पूरा काम हुआ। यह उपलब्धि एक साल, नौ महीने और 24 दिनों बाद या 66 बैठकों के बाद हासिल हुई।

अधिकारियों ने बताया कि पिछली बार सात फरवरी 2020 को बजट सत्र के दौरान यह मुकाम हासिल हुआ था जो सदन का 251वां सत्र है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारत अधिक खबरें

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों