लाइव न्यूज़ :

कर्नाटक में कोविड-19 के 523 नये मामले, नौ मरीजों की मौत

By भाषा | Updated: October 6, 2021 19:59 IST

Open in App

बेंगलुरु, छह अक्टूबर कर्नाटक में बुधवार को कोविड-19 के 523 नये मामले सामने आने के साथ कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 29,79,331 हो गयी जबकि संक्रमण से नौ और रोगियों की मौत होने से मृतकों की तादाद 37,37,854 पर पहुंच गयी। राज्य के स्वास्थ्य विभाग ने एक बुलेटिन जारी कर यह जानकारी दी।

बुलेटिन के मुताबिक, कर्नाटक में बीते 24 घंटे के दौरान 621 रोगी संक्रमण मुक्त भी हुए, जिससे राज्य में इस जानलेवा वायरस के संक्रमण को मात देने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 29,29,629 हो गयी है। राज्य में कोविड-19 के उपचाराधीन रोगियों की संख्या 11,819 है।

बुलेटिन के अनुसार राज्य में कोरोना वायरस की संक्रमण दर 0.39 प्रतिशत तथा मृत्युदर 1.72 प्रतिशत है।

बेंगलुरु शहरी क्षेत्र में सर्वाधिक 205 नये मामले सामने आए और दो रोगियों की मौत हुई। शहर में 230 मरीजों ने संक्रमण को मात दी।

राज्य में अब तक 4,83,39,815 नमूनों की कोविड-19 जांच की जा चुकी है, जिसमें से 1,31,898 नमूनों की जांच बीते 24 घंटे में हुई।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू