लाइव न्यूज़ :

दिल्ली में कोविड-19 के 523 नए मामले,50 और मरीजों की मौत

By भाषा | Updated: June 4, 2021 18:47 IST

Open in App

नयी दिल्ली, चार जून दिल्ली में शुक्रवार को कोविड-19 के 523 नए मामले आए जबकि संक्रमण के कारण 50 लोगों की मौत हो गई।

स्वास्थ्य विभाग द्वारा साझा किए गए आंकड़ों के मुताबिक संक्रमण दर (कुल जांचे गए नमूनों में संक्रमण पाए जाने का प्रतिशत) 0.68 प्रतिशत रही।

नवीनतम स्वास्थ्य बुलेटिन के मुताबिक शुक्रवार को हुई मौतों के साथ दिल्ली में महामारी से जान गंवाने वालों की संख्या बढ़कर 24,497 हो गई है।

दिल्ली में बृहस्पतिवार को कोविड-19 के 487 नए मामले आए थे और करीब ढाई महीने में सबसे कम 45 लोगों की मौत दर्ज की गई थी।

आंकड़ों के मुताबिक बृहस्पतिवार को दिल्ली में 11 अप्रैल के बाद मौतों की संख्या 50 से कम थी। राष्ट्रीय राजधानी में 11 अप्रैल को 48 लोगों की मौत दर्ज की गई थी। वहीं, बृहस्पतिवार को संक्रमण दर 0.61 प्रतिशत रही।

आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक 16 और 17 मार्च को दिल्ली में संक्रमण के क्रमश: 425 और 536 नए मामले सामने आए थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू