गौतम बुद्ध नगर में कोविड-19 के 522 नए मामले

By भाषा | Updated: April 22, 2021 16:13 IST2021-04-22T16:13:25+5:302021-04-22T16:13:25+5:30

522 new cases of Kovid-19 in Gautam Buddha Nagar | गौतम बुद्ध नगर में कोविड-19 के 522 नए मामले

गौतम बुद्ध नगर में कोविड-19 के 522 नए मामले

नोएडा, 22 अप्रैल जनपद गौतम बुद्ध नगर में बृहस्पतिवार सुबह तक कोरोना वायरस से संक्रमित 522 नए मरीज पाए गए हैं, जबकि महामारी के कारण 11 और मरीजों की जान चली गई। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

जिला निगरानी अधिकारी डॉक्टर सुनील दोहरे ने बताया कि 522 नए मरीजों के सामने आने से जिले में संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 32,625 हो गई है जबकि 11 और मरीजों की मौत के बाद महामारी से जान गंवाने वालों का कुल आंकड़ा 129 पहुंच गया है।

उन्होंने बताया कि आज 444 मरीजों को उपचार के बाद ठीक होने पर अस्पताल ते छुट्टी दे दी गई। उन्होंने बताया कि जनपद के विभिन्न अस्पतालों में करीब 4100 मरीज उपचाराधीन हैं जबकि 28 हजार से ज्यादा मरीजों को ठीक होने के बाद अस्पताल से छुट्टी दी जा चुकी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: 522 new cases of Kovid-19 in Gautam Buddha Nagar

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे