लाइव न्यूज़ :

ओडिशा में कोरोना वायरस के 521 नए मामले, छह मौत

By भाषा | Updated: October 14, 2021 15:12 IST

Open in App

भुवनेश्वर, 14 अक्टूबर ओडिशा में बृहस्पतिवार को कोरोना वायरस के 521 नए मरीजों की पुष्टि हुई जिसके बाद कुल मामले 10,33,809 पहुंच गए हैं। वहीं छह और मरीजों की मौत के बाद मृतकों का आंकड़ा 8,274 पहुंच गया ।

स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि 521 नए मामलों में 65 बच्चे शामिल हैं । राज्य में संक्रमण दर 12.47 प्रतिशत है। ओडिशा में बुधवार को 615, मंगलवार को 529, सोमवार को 448 और रविवार 652 मामले आए थे।

बृहस्पतिवार को 30 में से 25 जिलों में मामले मिले हैं। वहीं 304 मरीज पृथक केंद्रों से और शेष 217 मामले स्थानीय संपर्कों का पता लगाने दौरान मिले हैं।

खुर्दा जिले में सबसे ज्यादा 249 नए मरीज मिले हैं। इसी जिले में राजधानी भुवनेश्वर आती है।

स्वास्थ्य एवं परिवार विभाग ने बताया कि राज्य में 5314 मरीज संक्रमण का इलाज करा रहे हैं जबकि 10,20,168 मरीज संक्रमण का इलाज करा रहे हैं।

अब तक 97,15,550 लोगों का पूर्ण टीकाकरण किया जा चुका है। स्वास्थ्य सेवाओं के निदेशक बिजय महापात्र ने कहा कि राज्य सरकार दो से 18 वर्ष की आयु के बच्चों का टीकाकरण शुरू करने के लिए पूरी तरह से तैयार है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

अन्य खेल'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

भारत अधिक खबरें

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो