लाइव न्यूज़ :

आईआईटी जोधपुर में 52 विद्यार्थी कोरोना संक्रमित पाये गये

By भाषा | Updated: April 3, 2021 21:39 IST

Open in App

जोधपुर, तीन अप्रैल राजस्थान के जोधपुर में भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) में प्रायोगिक कक्षाओं के लिए लौटे 52 विद्यार्थी पिछले एक सप्ताह में कोरोना वायरस से संक्रमित हो गये हैं। एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि अपने घरों से ऑनलाइन कक्षाएं पूरी करने के बाद ये विद्यार्थी अनिवार्य प्रयोगशाला सत्रों में शामिल होने के लिए संस्थान में लौटे थे। उनमें से ज्यादातर गुजरात और ओड़िशा के हैं।

आईआईटी प्रवक्ता अमरदीप शर्मा ने बताया कि इन सभी विद्यार्थियों को पृथक-वास में भेज दिया गया है और उन्हें आईआईटी छात्रावासों में एक में ठहराया गया है। प्रवक्ता के अनुसार सारी कोविड-विरोधी एहतियात बरती जा रही हैं।

उन्होंने बताया कि इन संक्रमित विद्यार्थियों के संपर्क में आये अन्य छात्रों तथा शिक्षकों एवं शिक्षणेत्तर कर्मियों के लिए दो छात्रावास भवन आरक्षित किये गये हैं।

उन्होंने बताया कि कोरोना वायरस संक्रमण के फिर से सिर उठाने के बीच आईआईटी प्रशासन परिसर से संक्रमण को दूर रखने के लिए सभी जरूरी कदम उठा रहा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यJammu-Kashmir: जम्‍मू कश्‍मीर में कैंसर का बढ़ता बोझ, 2018 से कश्मीर में 50,000 से ज्‍यादा मामले सामने आए

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

क्राइम अलर्टTamil Nadu: 6 साल बाद मिला न्याय! पिता-पुत्र की हिरासत में मौत केस में 9 पुलिसकर्मियों को मृत्युदंड

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे