लाइव न्यूज़ :

दिल्ली में जेल के 52 कैदियों, सात कर्मचारियों का चल रहा है कोविड-19 का इलाज

By भाषा | Updated: April 13, 2021 18:14 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 13 अप्रैल दिल्ली के तीन जेल परिसरों में 50 से अधिक कैदियों और सात कर्मचारियों का वर्तमान में कोविड​​-19 का इलाज चल रहा है। अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

महानिदेशक (कारागार) संदीप गोयल ने कहा, "अब तक कुल 174 कैदियों को कोविड-19 से संक्रमित पाया गया है।"

अधिकारियों द्वारा साझा किए गए आंकड़ों के अनुसार, मंगलवार तक दिल्ली की जेलों में कोविड-19 से संक्रमित मरीजों की संख्या 59 है, जिनमें सात जेल कर्मचारी भी शामिल हैं।

गोयल ने कहा, "174 संक्रमितों में से 120 कैदी ठीक हो चुके हैं और दो की मौत हो गई है। जेलों में अब 52 कैदियों का इलाज चल रहा है। अब तक कुल 300 जेल कर्मचारी कोरोना वायरस से संक्रमित हुए हैं। उनमें से 293 लोग ठीक हो गए हैं और सात का अभी भी इलाज चल रहा है।"

कोरोना वायरस का पहला मामला रोहिणी जेल में पिछले साल 13 मई को सामने आया था। मंडोली जेल के दो कोविड-19 संक्रमित कैदियों की मृत्यु 15 जून और 4 जुलाई को हुई थी। दोनों वरिष्ठ नागरिक थे।

अधिकारियों ने कहा था कि मार्च में महामारी के प्रकोप के बाद से, कारागार विभाग पूरी तरह से सतर्क रहा है और अपने कर्मचारियों को निर्देश दिया हुआ है कि वे न केवल स्वच्छता और सामाजिक दूरी बनाए रखें बल्कि तीन जेलों में कैदियों के बीच संक्रमण के बारे में जागरूकता फैलाएं।

महामारी के प्रकोप के बीच जेलों में भीड़ कम करने के विभाग के अभियान के तहत पिछले साल कुल 1,184 दोषियों और लगभग 5,500 विचाराधीन कैदियों को रिहा किया गया था।

गौरतलब है कि दिल्ली की तीनों जेलों- तिहाड़, रोहिणी और मंडोली जेल में कुल 18,900 कैदी हैं।

जेलों में अभी टीकाकरण चल रहा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेचाचा जी, मुझे बचा लो?, 4 साल की लड़की को जंजीर से बांधकर पूर्व सैनिक ने पीटा

क्रिकेट3 मैच में 6-7 और 9 रन?, आरआर से सीएसके में लौटे सैमसन का बल्ला नहीं चला, कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा- माहौल में ढल रहे और जल्द रन बरसाएंगे?

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

क्रिकेटचेन्नई सुपर किंग्सः 7500000 रुपये बनाम 28.4 करोड़?, सरफराज खान के सामने ढेर कार्तिक शर्मा-प्रशांत वीर, 3 मैच के बाद देखिए आंकड़े?

भारत अधिक खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित