लाइव न्यूज़ :

ओडिशा में कोविड-19 से 52 मरीजों की मौत, 2803 नए मामले

By भाषा | Updated: July 5, 2021 13:31 IST

Open in App

भुवनेश्वर, पांच जुलाई ओडिशा में सोमवार को कोरोना वायरस के 52 मरीजों की मौत दर्ज की गई जो एक दिन में सबसे ज्यादा है। वहीं 2,803 नए मरीजों की पुष्टि हुई।

स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि राज्य में कोविड-19 के कारण कुल 4248 लोगों की जान जा चुकी है जबकि संक्रमण के कुल मामले 9,24,699 हो गए हैं।

खुर्दा जिले, जिसका राजधानी भुवनेश्वर हिस्सा है, में नौ लोगों की मौत हुई है। स्वास्थ्य विभाग ने ट्विटर पर बताया कि कोविड से संक्रमित 52 मरीजों की अस्पतालों में इलाज के दौरान मौत हो गई। इसके अलावा, 53 अन्य कोविड मरीजों की मौत पहले से किसी अन्य बीमारी के चलते हुई है। 3358 और मरीजों के संक्रमण से उबरने के बाद कुल 8,90,778 मरीज संक्रमण मुक्त हो चुके हैं।

अधिकारी ने बताया कि 2803 नए मरीजों में 1597 मामले पृथक केंद्रों से मिले हैं जबकि शेष संपर्कों का पता लगाने के दौरान मिले। राज्य में 29,620 मरीज संक्रमण का इलाज करा रहे हैं।

इस बीच, राज्य सरकार ने महामारी की तीसरी लहर के आने की आशंका को देखते हुए महिला एवं बाल विकास विभाग की अतिरिक्त जिम्मेदारी वरिष्ठ अधिकारी पी के मेहरदा को सौंपी है, जो राज्यपाल के सचिव के रूप में कार्यरत हैं। वह पहले स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के साथ काम कर चुके हैं।

ओडिशा के स्वास्थ्य मंत्री एन के दास ने कहा कि राज्य संभावित तीसरी लहर की चुनौतियों का सामना करने के लिए तैयार है। उन्होंने कहा कि विभाग ने पहले ही मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) तैयार कर ली है और इसे जिला कलेक्टरों और नगर आयुक्तों के साथ साझा किया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटऑस्ट्रेलिया में डेविड वॉर्नर गिरफ्तार, PSL के बीच पाकिस्तान लौटे, पर कोर्ट में होना होगा पेश, जानें पूरा मामला

क्रिकेटदूसरा बूम-बूम बुमराह?, अर्जुन तेंदुलकर ने फेंकी सटीक यॉर्कर, पंत की निकली हवा?, देखिए वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीअवॉर्ड शो में कर्ज़ पर मज़ाक को लेकर हो रही आलोचना के बीच राजपाल यादव ने पत्रकार सौरभ द्विवेदी के बचाव में उतरे, VIDEO

क्राइम अलर्टकमरे में आग, बिस्तर-सामान जलकर राख, 32 वर्षीय अंशु कुमार का शरीर झुलसा तक नहीं, तो फिर पति की मौत कैसे, पत्नी पर उठ रहे सवाल?

कारोबारGold Rate Today: 7 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

भारत अधिक खबरें

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल