लाइव न्यूज़ :

दिल्ली में कोविड-19 के 52 नए मामले, एक मरीज की मौत

By भाषा | Updated: August 10, 2021 17:08 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 10 अगस्त दिल्ली में मंगलवार को कोविड-19 के 52 नए मामले सामने आए हैं और एक मरीज की मौत हो गई। वहीं, संक्रमण दर 0.08 फीसदी दर्ज की गई। स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी आंकड़ों से यह जानकारी मिली।

विभाग के अनुसार, पिछले 24 घंटे में 45 मरीज संक्रमण मुक्त हुए और कुल स्वस्थ हुए लोगों की संख्या बढ़कर 14,11,280 हो गई। दिल्ली में सोमवार को कोविड-19 के 39 मामले सामने आए थे और पिछले साल अप्रैल के बाद से पहली बार उपचाराधीन मरीजों की संख्या घटकर 500 से नीचे हो गई थी।

विभाग के अनुसार, नए मामले सामने आने के बाद कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 14,36,852 हो गई है। वहीं, दिल्ली में कोविड-19 से मरने वालों की कुल संख्या 25,068 हो गई है। राष्ट्रीय राजधानी में फिलहाल 504 मरीजों का उपचार चल रहा है। एक दिन पहले यह संख्या 498 थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत अधिक खबरें

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है