लाइव न्यूज़ :

झारखंड में कोरोना वायरस संक्रमण के 52 नए मामले आए सामने

By भाषा | Updated: July 5, 2021 22:56 IST

Open in App

रांची, पांच जुलाई झारखंड में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस संक्रमण से एक और व्यक्ति की मौत के बाद इस बीमारी के कारण जान गंवाने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 5,115 हो गयी है, जबकि संक्रमण के 52 नये मामले सामने आने के बाद संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 3,45,937 हो गयी।

स्वास्थ्य विभाग की सोमवार को जारी रिपोर्ट के अनुसार, राज्य में पिछले 24 घंटे में एक और संक्रमित की मौत हो गयी, जिसके बाद मृतक संख्या बढ़कर 5,115 पहुंच गयी।

इसके अलावा, राज्य में संक्रमण के 52 नये मामले सामने आए, जिन्हें मिलाकर अब राज्य में संक्रमितों की कुल संख्या 3,45,937 हो गयी है। इनमें से 3,40,164 लोग ठीक हो चुके हैं। इसके अलावा 658 अन्य संक्रमितों का इलाज विभिन्न अस्पतालों में जारी है। पिछले 24 घंटे में राज्य में कुल 44,912 नमूनों की जांच की गयी, जिनमें से 52 संक्रमित पाये गये।

पिछले 24 घंटे में रांची में 11 नए लोग संक्रमित पाये गये, वहीं पूर्वी सिंहभूम में चार लोग इस वायरस से संक्रमित पाये गये। रांची में संक्रमण से पिछले 24 घंटों में एक व्यक्ति की मौत हुई।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

ज़रा हटकेVIDEO: ऋषिकेश में गंगा पर उतरा सी-प्लेन, टूरिज्म को मिलेगा जबरदस्त बूस्ट, देखें वीडियो

कारोबार16,720 करोड़ रुपये, पीएमश्री स्कूल योजना के लिए 940 करोड़, छात्र-छात्राओं को निःशुल्क पुस्तकों के लिए 693 करोड़ की स्वीकृति?

क्राइम अलर्टनागपुर में हड़कंप: लावारिस बैग में मिले 50 डेटोनेटर, 15 जिलेटिन स्टिक, दोसर भवन चौक के पास विस्फोटक मिलने से मचा...

भारत अधिक खबरें

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर