लाइव न्यूज़ :

पुडुचेरी में कोरोना वायरस संक्रमण के 52 नये मामले, संक्रमितों की संख्या 36769 हुयी

By भाषा | Updated: November 24, 2020 12:14 IST

Open in App

पुडुचेरी, 24 नवंबर पुडुचेरी में कोरोना वायरस संक्रमण के 52 नये मामले सामने आये हैं ​जिसके साथ ही प्रदेश में संक्रमितों की संख्या बढ़ कर 36,769 हो गयी है । संघ शासित प्रदेश में आज लगातार पांचवें दिन संक्रमण से किसी की मौत नहीं हुयी है। स्वास्थ्य अधिकारी ने इसकी जानकारी दी ।

पुडुचेरी के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के निदेशक एस मोहन कुमार ने बताया कि 4,236 नमूनों की जांच के बाद नये मामले सामने आये हैं ।

कुमार ने बयान जारी कर बताया कि आज सुबह दस बजे तक पिछले 24 घंटे में सफल उपचार के बाद 39 मरीज संक्रमण मुक्त हुये हैं । बयान में कहा गया है कि प्रदेश में मृत्यु दर 1.66 प्रतिशत है जबकि संक्रमण मुक्त होने की दर 96.88 फीसदी है ।

बयान में कहा गया है कि संघ शासित क्षेत्र में 539 संक्रमितों का उपचार चल रहा है जबकि 35,621 मरीज उपचार के बाद संक्रमण मुक्त हो चुके हैं ।

उन्होंने बताया कि पुडुचेरी में संक्रमण से मरने वालों की संख्या 609 पर बना हुई है । पिछले पांच दिन में संक्रमण से एक भी मौत नहीं हुयी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

भारत अधिक खबरें

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए