लाइव न्यूज़ :

असम में 5.2 तीव्रता का भूकंप आया, मेघालय, बंगाल तक महसूस किए गए झटके

By भाषा | Updated: July 7, 2021 11:12 IST

Open in App

गुवाहाटी, सात जुलाई असम में बुधवार को सुबह 5.2 तीव्रता का भूकंप आया जिसके झटके पड़ोसी राज्य मेघालय और पश्चिम बंगाल के उत्तरी हिस्सों के साथ साथ बांग्लादेश तक महसूस किए गए।

राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र की रिपोर्ट में बताया गया कि भूकंप सुबह आठ बजकर 45 मिनट पर आया जिसका केंद्र लोअर असम के गोलपाड़ा में 14 किमी की गहराई पर था।

क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र (आरएमसी) के उप निदेशक संजय ओनील शॉ ने बताया कि भूकंप मेघालय में तुरा के 71 किमी दूर उत्तरी हिस्से में आया और इसके झटके राज्य में भी महसूस किए गए।

भूकंप के कारण गुवाहाटी समेत लोअर असम के जिलों के लोग और मेघालय के लोग घबरा कर घरों से बाहर निकल आए। भूकंप के झटके अलीपुरदुआर और जलपाईगुड़ी समेत पश्चिम बंगाल के उत्तरी जिलों में भी महसूस किए गए।

बांग्लादेश में स्थानीय मीडिया की खबरों के मुताबिक ढाका, गाईबांधा, बोगरा और राजशाही आदि हिस्सों में भूकंप के झटके महसूस किए गए।

अधिकारियों ने बताया कि भूकंप से जानमाल की हानि की कोई खबर नहीं है।

उत्तरपूर्वी भारत भूकंप के लिहाज से बेहद संवेदनशील क्षेत्र में आता है। यहां भूकंप के झटके बार-बार महसूस किए जाते हैं। बीती 28 अप्रैल को क्षेत्र में 6.4 तीव्रता का भूकंप आया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टकोई इतना अमानवीय और क्रूर कैसे हो सकता है?

विश्व‘एलिमेंट्‌स’ को बचानेवाले फारसी विद्वान और यूक्लिड से प्रेरित शरलॉक 

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 07 April 2026: आज नौकरी में तरक्की, धन-संपत्ति में बढ़ोतरी के शुभ योग

स्वास्थ्यविश्व स्वास्थ्य दिवसः वैज्ञानिक सोच से बदलेगी सेहत की तस्वीर

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे