लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र के ठाणे में कोविड-19 के 5,167 नए मामले, 18 और लोगों की मौत

By भाषा | Updated: April 9, 2021 10:50 IST

Open in App

ठाणे (महाराष्ट्र), आठ अप्रैल महाराष्ट्र के ठाणे जिले में कोरोना वायरस संक्रमण के 5,167 नए मामले सामने आने के बाद जिले में संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 3,61,434 हो गई है।

एक अधिकारी ने शुक्रवार को बताया कि संक्रमण के ये नए मामले बृहस्पतिवार को सामने आए।

उन्होंने बताया कि वायरस से 18 और लोगों की मौत होने के बाद मृतक संख्या बढ़कर 6,638 हो गई। ठाणे में संक्रमण से मृत्युदर 1.84 प्रतिशत है।

अधिकारी ने बताया कि जिले में अब तक 3,06,079 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं और मरीजों के ठीक होने की दर 84.68 प्रतिशत है। जिले में अभी 48,717 लोगों का कोरोना वायरस संक्रमण का इलाज चल रहा है।

एक अन्य अधिकारी ने बताया कि पड़ोसी पालघर जिले में कोविड-19 के अभी तक 55,771 मामले सामने आए हैं और 1,247 लोगों की संक्रमण के कारण मौत हुई है।

इस बीच, ठाणे के महापौर नरेश म्हस्के ने बृहस्पतिवार को नगर निगम प्रशासन से खाली पड़ी निकाय की सभी इमारतों और सम्पत्ति को निजी अस्पतालों को कम दाम में मुहैया कराने को कहा, ताकि वहां वे शहर में कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों के मद्देनजर कोविड-19 अस्पताल बना सकें।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं