लाइव न्यूज़ :

अरुणाचल प्रदेश में कोरोना वायरस संक्रमण के 515 नए मामले सामने आये

By भाषा | Updated: July 25, 2021 14:44 IST

Open in App

ईटानगर, 25 जुलाई अरुणाचल प्रदेश में रविवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 515 नए मामले सामने आने के बाद संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 45,703 हो गई। वहीं इस महामारी से एक और मरीज की मौत होने से मृतकों की संख्या 213 पर पहुंच गई। एक वरिष्ठ स्वास्थ्य अधिकारी ने यह जानकारी दी।

अरुणाचल प्रदेश में संक्रमण दर 7.48 प्रतिशत है। राज्य सरकार ने उन नौ जिलों में कर्फ्यू का समय दो और घंटे बढ़ा दिया है, जहां पिछले एक सप्ताह में संक्रमण दर 10 प्रतिशत से ज्यादा दर्ज की गई है। इसके साथ ही संक्रमण के प्रसार को नियंत्रण में करने के लिए कई तरह के कदम उठाए जा रहे हैं।

राज्य में 13 जुलाई को 566 और 20 जुलाई को 508 मामले सामने आए थे। कैपिटल कॉम्प्लेक्स क्षेत्र में संक्रमण के सबसे ज्यादा 139 मामले सामने आए। लोहित में 85 और ईस्ट सियांग में 39 मामले सामने आए।

राज्य निगरानी अधिकारी (एसएसओ) डॉ एल जाम्पा ने बताया कि राज्य में 4,465 मरीजों का उपचार चल रहा है और अब तक 41,025 मरीज संक्रमण मुक्त हो चुके हैं।

राज्य प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ दिमोंग पाडुंग ने बताया कि अब तक 8.2 लाख से ज्यादा लोगों को कोविड टीके की खुराक दी जा चुकी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीएक शब्द ने मचा दिया बवाल! राकेश बेदी को क्यों मांगनी पड़ी माफी?

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

स्वास्थ्यपुष्पा… नाम सुनकर फ्लावर समझे क्या? फायर है मैं…”

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारत अधिक खबरें

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?