लाइव न्यूज़ :

मिजोरम में कोविड-19 के 513 नये मामले, पांच मरीजों की मौत

By भाषा | Updated: November 6, 2021 12:14 IST

Open in App

आइजोल, छह नवंबर मिजोरम में शनिवार को कोविड-19 के 513 नये मामले सामने आने के साथ ही कोरोना वायरस के कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 1,24,539 हो गयी जबकि पांच मरीजों की मौत होने से मृतकों की संख्या 445 हो गयी। स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

नये संक्रमितों में 162 बच्चे भी शामिल हैं। मिजोरम में संक्रमण की दर घटकर 9.20 प्रतिशत हो गयी है। राज्य में कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या 6,044 हो गयी है। मिजोरम में बीते 24 घंटे के दौरान कोविड-19 के 605 मरीज संक्रमण मुक्त हुए, जिससे राज्य में इस जानलेवा वायरस के संक्रमण को मात देने वालों की संख्या बढ़कर 1,18,050 तक पहुंच गयी है। राज्य में बीते 24 घंटे के दौरान 5,577 नमूनों की कोविड-19 जांच की गयी।

अधिकारी के मुताबिक, संक्रमण से ठीक होने की दर 94.78 प्रतिशत हो गयी है जबकि मृत्यु दर 0.35 प्रतिशत बनी हुई है।

राज्य में अब तक 5.23 लाख लोग कोविड-19 रोधी टीके की दोनों खुराक ले चुके हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos