लाइव न्यूज़ :

ओडिशा में कोरोना वायरस संक्रमण के 510 नये मामले, छह अन्य की मौत

By भाषा | Updated: September 20, 2021 16:24 IST

Open in App

भुवनेश्वर, 20 सितंबर ओडिशा में सोमवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 510 नये मामले सामने आये जिसके बाद प्रदेश में संक्रमितों की संख्या बढ़ कर 10,20,754 हो गयी। स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने इसकी जानकारी दी ।

अधिकारी ने बताया कि प्रदेश में रविवार को 623 जबकि शनिवार को 695 मामले सामने आये थे। उन्होंने बताया कि नये मामलों में 79 ऐसे हैं जिनमें संक्रमितों की उम्र शून्य से 18 साल के बीच है ।

स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग ने बताया कि प्रदेश में छह और लोगों की मौत हुयी है जिसके बाद राज्य में अब तक मरने वालों की संख्या बढ़ कर 8,141 हो गयी है। इसके अलावा 53 कोविड मरीजों की अन्य बीमारियों से मौत हुयी है।

विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि प्रदेश में अभी 5,494 मामले उपचाराधीन हैं । राज्य में रविवार को 746 मरीज संक्रमण से ठीक हुये जिसके बाद संक्रमण मुक्त होने वालों की संख्या बढ़ कर 10,07,066 पर पहुंच गयी है।

प्रदेश में अब तक 1.93 करोड़ नमूनों की जांच की जा चुकी है। प्रदेश में संक्रमण दर 5.28 फीसदी है।

विभाग के अनुसार प्रदेश में 71.84 लाख लोगों का पूरी तरह टीकाकरण किया जा चुका है जबकि 2.03 करोड़ से अधिक लोगों को कोविड टीकों की पहली खुराक दी जा चुकी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: ईंधन की कीमतों ने बढ़ाई टेंशन! क्या भारत में महंगा हो गया पेट्रोल और डीजल? जानें

क्राइम अलर्टकोई इतना अमानवीय और क्रूर कैसे हो सकता है?

विश्व‘एलिमेंट्‌स’ को बचानेवाले फारसी विद्वान और यूक्लिड से प्रेरित शरलॉक 

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे