लाइव न्यूज़ :

उत्तराखंड में कोविड-19 के 51 नए मामले आए, चार की मौत

By भाषा | Updated: February 1, 2021 22:02 IST

Open in App

देहरादून, एक फरवरी उत्तराखंड में सोमवार को कोविड-19 के 51 नए मामले आए जिन्हें मिलाकर अबतक राज्य में कुल 96,180 लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि हो चुकी है।

वहीं, गत 24 घंटे में चार और संक्रमितों की मौत होने से प्रदेश में महामारी से जान गंवानों वालों की कुल संख्या 1648 हो गई है।

इस बीच, 16 जनवरी से जारी कोविड-19 टीकाकरण अभियान के तहत 6,077 और लाभार्थियों को कोविड-19 से बचाव के लिए टीके की पहली खुराक दी गई जिसके साथ अब तक राज्य में कुल 37,305 लोगों का टीकाकरण हो चुका है।

यहां प्रदेश के स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी बुलेटिन के अनुसार, कोविड-19 के नए मामलों में सर्वाधिक 27 देहरादून जिले में आए जबकि हरिद्वार में नौ , नैनीताल में आठ, उधमसिंह नगर में तीन, अल्मोडा में दो और चमोली और उत्तरकाशी में एक-एक व्यक्ति के संक्रमित होने की पुष्टि हुई।

प्रदेश के 13 में से छह जिलों में कोई नया कोविड-19 मरीज नहीं मिला।

प्रदेश में सोमवार को चार और कोविड-19 मरीजों की मौत हो गयी जिन्हें मिलाकर अब तक महामारी से 1,648 मरीज जान गंवा चुके हैं।

प्रदेश में गत 24 घंटे में 139 मरीज उपचार के बाद स्वस्थ हुए जिन्हें मिलाकर अब तक कुल 92,105 मरीज उपचार के बाद संक्रमण मुक्त हो चुके हैं जबकि उपचाराधीन मरीजों की संख्या 1081 है।

कोविड- 19 के 1346 मरीजों ने प्रदेश से बाहर पलायन किया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठRashifal 09 April 2026: लग्जरी आइटम खरीदने में पैसा होगा खर्च, इन 4 राशिवालों के सितारे बुलंद

भारतAssembly elections 2026: केरल में 140, असम में 126 और पुडुचेरी में 30 सीट पर वोटिंग?, जानिए कब होंगे मतगणना

पूजा पाठPanchang 09 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

कारोबार16वीं वार्षिक रिपोर्टः देश में विदेशी छात्रों की संख्या बढ़ना सुकूनदेह

भारतSummer Special Trains 2026: गर्मियों की छुट्टियों के लिए रेलवे चला रहा है स्पेशल ट्रेनें, जानें रूट और टाइमिंग

भारत अधिक खबरें

भारत21वीं सदी की विकास यात्राः आइए, मिलकर नारी शक्ति को सशक्त करें?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?